1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में कर रहे कारोबार, अडाणी एंटरप्राइजेज के स्टॉक में बड़ा उछाल

शेयर बाजार में दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में कर रहे कारोबार, अडाणी एंटरप्राइजेज के स्टॉक में बड़ा उछाल

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Aug 22, 2023 09:22 am IST,  Updated : Aug 22, 2023 10:18 am IST

बीएसई सेंसेक्स 46.64 अंक की तेजी के साथ 65,262.73 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 15.70 अंकों की मामूली तेजी के साथ 19,409.30 अंक पर पहुंच गया है।

Share Market - India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में आज दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स 46.64  अंक की तेजी के साथ 65,262.73 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 15.70 अंकों की मामूली तेजी के साथ 19,409.30 अंक पर पहुंच गया है। अडाणी ग्रुप के प्रोमोटर्स की ओर से अडाणी एंटरप्राइजेज में हिस्सेदारी बढ़ाने की खबर के बाद आज कंपनी के स्टॉक्स में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। अडाणी एंटरप्राइजेज 48.85 रुपये की तेजी के साथ 2,688.60 रुपये पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग, मेटल और आईटी कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी देखने को मिल रही है। 

Sensex
Image Source : BSEसेंसेक्स

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी 

सेंसेक्स के शेयरों में एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील और लार्सन एंड टुब्रो में बढ़त हुई। दूसरी ओर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस और टाइटन के शेयर में गिरावट देखी गई। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को अधिकतर सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत गिरावट के साथ 84.34 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

यह भी पढ़ें: अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयरधारकों के लिए आई एक और अच्छी खबर, कंपनी में प्रमोटर ने खरीदे और शेयर, होगा यह असर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा