1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने 2025 को दी जोरदार विदाई, सेंसेक्स 546 और निफ्टी 191 अंकों की बढ़त के साथ बंद

शेयर बाजार ने 2025 को दी जोरदार विदाई, सेंसेक्स 546 और निफ्टी 191 अंकों की बढ़त के साथ बंद

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 31, 2025 03:37 pm IST,  Updated : Dec 31, 2025 04:07 pm IST

एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 190.75 अंकों (0.74 प्रतिशत) की उछाल के साथ 26,129.60 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, tata steel, kotak mahindra bank, axis- India TV Hindi
बुधवार को जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार Image Source : PTI

Share Market Closing 31 December, 2025: घरेलू शेयर बाजार में लगातार 5 दिनों से जारी तेजी आज थम गई। बाजार ने आज साल के आखिरी दिन लंबी छलांग लगाई और शानदार बढ़त के साथ कारोबार बंद किया। आज बीएसई सेंसेक्स 545.52 अंकों (0.64%) की तेजी के साथ 85,220.60 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 190.75 अंकों (0.74 प्रतिशत) की उछाल के साथ 26,129.60 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज एक समय सेंसेक्स 700 से भी ज्यादा अंकों की तेजी के साथ 85,437.17 अंकों तक पहुंच गया था और निफ्टी 50 भी आज 26,187.95 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंचा था।

निफ्टी 50 की 50 में से 44 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 5 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से 44 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 6 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयर लगातार तीसरे दिन सबसे ज्यादा 2.45 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए और टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों का आज कैसा रहा प्रदर्शन

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 2.17 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.86 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.82 प्रतिशत, टाइटन 1.81 प्रतिशत, टाटा मोटर्स पैसेंजर 1.66 प्रतिशत, ट्रेंट 1.65 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.63 प्रतिशत, बीईएल 1.56 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.52 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.26 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.24 प्रतिशत, एसबीआई 0.90 प्रतिशत, एलएंडटी 0.70 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.65 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.60 प्रतिशत, आईटीसी 0.60 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.57 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.42 प्रतिशत, एटरनल 0.34 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.28 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.27 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.16 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.11 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर, बुधवार को टेक महिंद्रा के शेयर 0.86 प्रतिशत, इंफोसिस 0.49 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.27 प्रतिशत और सन फार्मा के शेयर 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा