1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gazetted Holiday 2026: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! नए साल में मिलेंगी ढेरों छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

Gazetted Holiday 2026: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! नए साल में मिलेंगी ढेरों छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Dec 31, 2025 02:21 pm IST,  Updated : Dec 31, 2025 02:22 pm IST

नया साल आने से पहले ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है। साल 2026 का सेंट्रल गवर्नमेंट हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया गया है, जिसमें ढेरों गजटेड (Gazetted) और रिस्ट्रिक्टेड (Restricted) छुट्टियां शामिल हैं। पूरी लिस्ट में डाले एक नजर...

2026 हॉलिडे लिस्ट- India TV Hindi
2026 हॉलिडे लिस्ट Image Source : CANVA

नए साल 2026 की प्लानिंग अगर आप अभी से करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान जरूर ला देगी। केंद्र सरकार ने 2026 का ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए कई बड़ी और अहम छुट्टियां शामिल हैं। यह कैलेंडर दो हिस्सों में बंटा है- Gazetted Holidays (GH) और Restricted Holidays (RH)। जहां Gazetted छुट्टियां सभी केंद्रीय सरकारी दफ्तरों में अनिवार्य रूप से लागू होंगी, वहीं Restricted छुट्टियों को कर्मचारी अपनी सुविधा, धार्मिक आस्था या क्षेत्रीय परंपराओं के अनुसार चुन सकते हैं।

2026 में कितनी मिलेंगी पक्की छुट्टियां?

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को साल 2026 में कुल 17 गजेटेड हॉलिडे मिलेंगी, जिन पर देशभर के सभी केंद्रीय कार्यालय बंद रहेंगे। साल की शुरुआत 1 जनवरी को न्यू ईयर डे से होगी और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी मिलेगी। इसके बाद महाशिवरात्रि, होली, राम नवमी, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे और डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती जैसी प्रमुख छुट्टियां शामिल हैं। गजेटेड हॉलिडे की लिस्ट पर डालें एक नजर-

गजेटेड हॉलिडे तारीख दिन
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी सोमवार
होली 04 मार्च बुधवार
ईद-उल-फितर 21 मार्च शनिवार
रामनवमी 26 मार्च गुरुवार
महावीर जयंती 31 मार्च मंगलवार
गुड फ्राइडे 03 अप्रैल शुक्रवार
बुद्ध पूर्णिमा 01 मई शुक्रवार
ईद-उल-जुहा (बकरीद) 27 मई बुधवार
मुहर्रम 26 जून शुक्रवार
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त शनिवार
ईद-ए-मिलाद (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन) 26 अगस्त बुधवार
जन्माष्टमी 04 सितंबर शुक्रवार
महात्मा गांधी जयंती 02 अक्टूबर शुक्रवार
दशहरा 20 अक्टूबर मंगलवार
दिवाली 08 नवंबर रविवार
गुरु नानक जयंती 24 नवंबर मंगलवार
क्रिसमस 25 दिसंबर शुक्रवार

रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे

रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे की लिस्ट भी जारी हुई है, जिसमें मकर संक्रांति/पोंगल, बसंत पंचमी, मुहर्रम, मजदूर दिवस, रक्षा बंधन, गणेश चतुर्थी और ओणम जैसे पर्व शामिल हैं। कर्मचारी विभागीय नियमों के अनुसार इन छुट्टियों में से कुछ का चयन कर सकते हैं। यह व्यवस्था खासतौर पर अलग-अलग धर्म और संस्कृति से आने वाले कर्मचारियों को सुविधा देती है। रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे की लिस्ट पर डालें एक नजर-

रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे तारीख दिन
मकर संक्रांति / पोंगल 14 जनवरी बुधवार
बसंत पंचमी 14 फरवरी शनिवार
मजदूर दिवस 1 मई शुक्रवार
मुहर्रम 17 जुलाई शुक्रवार
रक्षा बंधन 19 अगस्त बुधवार
गणेश चतुर्थी 14 सितंबर सोमवार
ओणम 23 सितंबर बुधवार

छात्रों, अभिभावकों और प्राइवेट सेक्टर के लिए जरूरी जानकारी

ध्यान देने वाली बात यह है कि बैंक छुट्टियां RBI और राज्य सरकारों की लिस्ट के अनुसार तय होती हैं, इसलिए शहर-दर-शहर इनमें अंतर हो सकता है। स्कूल और कॉलेज अक्सर त्योहारों की छुट्टियों को स्थानीय अवकाश के साथ जोड़ देते हैं। वहीं प्राइवेट कंपनियां आमतौर पर राष्ट्रीय छुट्टियां मानती हैं और क्षेत्रीय त्योहारों पर वैकल्पिक अवकाश देती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा