1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 466 अंक उछलकर 82,187 अंक पर खुला, ये स्टॉक्स उछले

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 466 अंक उछलकर 82,187 अंक पर खुला, ये स्टॉक्स उछले

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 26, 2025 09:19 am IST,  Updated : May 26, 2025 10:31 am IST

बीएसई सेंसेक्स 466.00 अंक उछलकर 82,187.08अंक पर खुला है। इसी तरह एनएसई 138.20 निफ्टी अंकों की तेजी के साथ 24,991.35 अंक पर खुला है।

Share Market - India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। बीएसई सेंसेक्स 466.00 अंक उछलकर 82,187.08अंक पर खुला है। इसी तरह एनएसई 138.20 निफ्टी अंकों की तेजी के साथ 24,991.35 अंक पर खुला है। अगर तेजी वाले शेयरों पर नजर डालें तो  POWERGRID, NTPC, M&M, ULTRACEMCO, ICICIBANK, TATAMOTORS आदि शेयरों में अच्छी तेजी है। वहीं सिर्फ एक शेयर इटरनल में गिरावट है। बैंकों के शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। 

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 609.51 अंक लुढ़का था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 166.65 अंक गिरकर बंद हुआ था। हालांकि, शुक्रवार को बाजार में जबरदस्त तेजी लौटी थी। दिग्गज कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी में खरीदारी आने से शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजार चढ़कर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 769.09 अंक बढ़कर 81,721.08 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 243.45 अंक बढ़कर 24,853.15 अंक पर बंद हुआ था। शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 29 के शेयरों में बढ़त रही थी।

भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। इनमें से केवल में इटर्नल के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा है कि भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इस खबर का असर भारीतय बाजारों में नजर आ रहा है। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग तथा शंघाई एसएसई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। 

कच्चा तेल महंगा हुआ

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.99 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,794.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा