1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सिर्फ 1 दिन में 757 रुपये बढ़ा इस शेयर का भाव, जेपी मॉर्गन ने टारगेट प्राइस में की बड़ी बढ़ोतरी

सिर्फ 1 दिन में 757 रुपये बढ़ा इस शेयर का भाव, जेपी मॉर्गन ने टारगेट प्राइस में की बड़ी बढ़ोतरी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 24, 2024 10:03 am IST,  Updated : Oct 24, 2024 10:03 am IST

कोफोर्ज ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी ने शेयर मार्केट एक्सचेंज को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही काफी शानदार रही।

गुरुवार को भी जारी है तूफानी तेजी- India TV Hindi
गुरुवार को भी जारी है तूफानी तेजी Image Source : FREEPIK

जानी-मानी आईटी कंपनी कोफोर्ज (Coforge) के शेयरों में बुधवार को छप्परफाड़ तेजी देखने को मिली। बुधवार, 23 अक्टूबर को बीएसई पर कंपनी के शेयर 762.85 रुपये (11.23%) की तेजी के साथ 7558.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। इस छप्परफाड़ तेजी के साथ ही कोफोर्ज के शेयर का भाव अपने 52 वीक हाई के काफी करीब पहुंच गया। लेकिन आज यानी गुरुवार को भी कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी जारी रही और इसने अपना नया 52 वीक हाई बना लिया।

गुरुवार को भी तूफानी तेजी जारी

आज कोफोर्ज के शेयर गिरावट के साथ 7545.40 रुपये के भाव पर खुले लेकिन कारोबार शुरू होने के बाद इसमें एक फिर तगड़ी तेजी देखने को मिली। भारी खरीदारी के दम पर कंपनी के शेयर सुबह 09.47 बजे 141.55 रुपये (1.87 प्रतिशत) की तेजी के साथ न सिर्फ अपने इंट्राडे हाई पर पहुंचे बल्कि नया 52 वीक हाई भी बना लिया। बताते चलें कि इससे पहले कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 7632.75 रुपये था। इसका 52 वीक लो 4291.05 रुपये है।

कंपनी ने दूसरी तिमाही में किया शानदार प्रदर्शन

बताते चलें कि कोफोर्ज ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी ने शेयर मार्केट एक्सचेंज को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही काफी शानदार रही। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 67.7 प्रतिशत बढ़कर 234 करोड़ रुपये हो गया। जबकि अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 139 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी तिमाही आधार पर 27.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3062 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले तिमाही में 2401 करोड़ रुपये था।

जेपी मॉर्गन ने बढ़ाया शेयरों का टारगेट प्राइस

कंपनी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए दिग्गज ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने शेयरों के लिए Overweight रेटिंग को बरकरार रखते हुए टारगेट में बढ़ोतरी कर दी है। जेपी मॉर्गन ने कंपनी के शेयरों के लिए 9600 रुपये का नया टारगेट दिया है, इससे पहले ब्रोकरेज हाउस ने 9300 रुपये का टारगेट दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा