1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मजबूत शुरुआत के बाद लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स टूटकर 59,400 के नीचे आया, निफ्टी भी 17,600 के करीब

मजबूत शुरुआत के बाद लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स टूटकर 59,400 के नीचे आया, निफ्टी भी 17,600 के करीब

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jan 31, 2023 09:34 am IST,  Updated : Jan 31, 2023 09:39 am IST

बीएसई सेंसेक्स 192.90 अंक टूटकर 59,307.51 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 33.70 अंक गिरकर 17,615.25 अंक पर पहुंच गया है।

शेयर बाजार- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : PTI

बजट से पहले बाजार में घबराहट देखने को मिल रही है। इसका असर बाजार की चाल पर साफ दिखाई दे रहा है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को मजबूत शुरुआत के बाद बाजार में बिकवाली हावी हो गई। इसके चलते बीएसई सेंसेक्स 192.90 अंक टूटकर 59,307.51 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 33.70 अंक गिरकर 17,615.25 अंक पर पहुंच गया है। निफ्टी के 50 शेयरों में 22 में तेजी और 28 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज के कारोबार में बैंकिंग, आईटी, एफएमसीजी और फार्मा शेयरों में गिरावट है। 

निफ्टी
Image Source : FILEनिफ्टी

कल चढ़कर बंद हुआ था बाजार

बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर सोमवार को विराम लग गया था। बीएसई का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स उतार-चढ़ाव से भरे कारोबार में 169.51 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,500.41 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 44.60 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,648.95 अंक पर बंद हुआ था। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से चर्चा में रहे अडाणी समूह के शेयरों में मिला-जुला रुख आज भी देखने को मिल रहा है। हालांकि, आज भी बिकवाली हावी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा