1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. पटना की इस कंपनी के स्टॉक ने निवेशकों को किया मालामाल, 5 साल में दिया 20,480% का बंपर रिटर्न

पटना की इस कंपनी के स्टॉक ने निवेशकों को किया मालामाल, 5 साल में दिया 20,480% का बंपर रिटर्न

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Aug 05, 2025 12:01 pm IST,  Updated : Aug 05, 2025 12:01 pm IST

कई मायनों में, आदित्य विजन की रणनीति डीमार्ट की शुरुआती रणनीति से मिलतीजुलती है। हालांकि एक अलग खुदरा श्रेणी में बिजनेस करती है।

Multibagger Stock - India TV Hindi
मल्टीबैगर स्टॉक Image Source : FILE

पटना की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल कंपनी Aditya Vision ने निवेशकों को मालामाल करने का काम किया है। इस स्टॉक ने पिछले 5 सालों में  20,480% का बंपर रिटर्न दिया है। यानी, अगर आपने अगस्त 2020 में इस सिर्फ ₹1 लाख निवेश किया होता, तो वो आज ₹2 करोड़ बन चुका होता। हालांकि, इस साल इस स्टॉक में करीब 19% की गिरावट आई है। इसकी वजह निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली और कमजोर कंज्यूमर डिमांड को बताया जा रहा है। लेकिन अब Q1FY26 के बेहतर नतीजों के बाद शेयर में फिर से तेजी लौटने की बात मार्केट एक्सपर्ट कह रहे हैं। 

इस स्टॉक ने 2.47 रुपये से 555 का हाई लगाया 

आपको बता दें कि इस स्टॉक ने पिछले 5 सालों में 2.74 रुपये से 555 रुपये का रिकॉर्ड हाई बनाया है। शेयर का भाव 18 सितंबर, 2020 को 2.74 रुपये था। वहीं, सितंबर 5, 2024 को इस स्टॉक ने रिकॉर्ड 555 रुपये का ​हाई को छुआ। आज की बात करें तो यह स्टॉक गिरावट की साथ 416.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। वित्त वर्ष 2025 में, आदित्य विज़न का राजस्व 2,260 करोड़ रुपये को पार कर गया, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 30% अधिक है, जबकि इसका शुद्ध लाभ 37% बढ़कर 105 करोड़ रुपये हो गया।

Q1FY26 में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन

आदित्या विजन ने पहली तिमाही में शानदार रिजल्ट पेश किए हैं जो उम्मीद से बेहतर है। कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ YoY में 5.8% बढ़ा है। वहीं, EBITDA ग्रोथ: 5.4% YoY, PAT ग्रोथ: 3.9% YoY और ग्रॉस मार्जिन में उछाल है। Emkay Global ने मई में जो 'Add' रेटिंग दी थी, उसे अब ‘BUY’ में अपग्रेड कर दिया है और टारगेट प्राइस ₹450 से बढ़ाकर ₹550 कर दिया है। Aditya Vision का बिजनेस मॉडल "क्लस्टर बेस्ड एक्सपेंशन" पर टिका है। ये कंपनी बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे हिंदी बेल्ट में अपना दबदबा बढ़ा रही है। कंपनी ने Q1FY26 में 4 नए स्टोर खोले। इसके साथ ही कंपनी के पास कुल 182 स्टोर्स हो गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा