1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. पेट्रोल-डीजल में एक्साइज कटौती के बाद जानिए क्या है आपके शहर में इनके दाम?

पेट्रोल-डीजल में एक्साइज कटौती के बाद जानिए क्या है आपके शहर में इनके दाम?

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 04, 2017 08:23 am IST,  Updated : Oct 04, 2017 08:23 am IST

केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBEC) ने मंगलवार शाम को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की है

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज कटौती के बाद जानिए क्या है आपके शहर में इनके दाम?- India TV Hindi
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज कटौती के बाद जानिए क्या है आपके शहर में इनके दाम?

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए मंगलवार शाम को केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया है। इस कटौती के बाद देश के तमाम शहरों में आज यानि 4 अक्टूबर से पेट्रोल और डीजल के दाम घट गए हैं। दिल्ली मुंबई सहित सभी मेट्रो शहरों और आपके शहर में आज सुबह से पेट्रोल और डीजल के दाम इस तरह से हैं।

शहर पेट्रोल का भाव(रु/ली) डीजल का भाव(रु/ली)
दिल्ली 68.38 56.89
कोलकाता 71.16 59.55
मुंबई 77.51 60.43
चेन्नई 70.85 59.89
फरीदाबाद 68.59 57.38
गुरुग्राम 68.35 57.16
नोएडा 70.97 58.25
गाजियाबाद 70.85 58.14
अंबाला 67.97 56.79
देहरादून 71.42 58.91
भोपाल 74.72 63.19
चंडीगढ़ 68.52 57.70
जयपुर 70.09 60.88
लखनऊ 70.92 58.23
पटना 72.74 60.52

दामों में कटौती के बाद सभी मेट्रो शहरों में दिल्ली में पेट्रोल सबसे ज्यादा सस्ता हुआ है जबकि गोआ की राजधानी पणजी और अंडमान नीकोबार के पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल के दाम देशभर में सबसे कम है, पणजी में पेट्रोल का दाम घटकर 62.98 रुपए प्रति लीटर और पोर्ट ब्लेयर में 59.13 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBEC) ने मंगलवार शाम को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की है। इस कटौती के बाद सरकार को सालभर में करीब 26,000 करोड़ रुपए और मौजूदा वित्तवर्ष 2017-18 में मार्च अंत तक 13,000 करोड़ रुपए का घाटा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा