Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. एयरटेल ने पेश किया सबसे बड़ा ऑफर, सिर्फ 29 रुपए में दे रही है महीने भर का डेटा

एयरटेल ने पेश किया सबसे बड़ा ऑफर, सिर्फ 29 रुपए में दे रही है महीने भर का डेटा

Written by: Sachin Chaturvedi @sachinbakul Published : Apr 21, 2018 06:26 pm IST, Updated : Apr 21, 2018 06:59 pm IST

रिलायंस जियो के आने के बाद से इंटरनेट की कीमत भले ही कम हो गई हो। लेकिन अभी भी महीने भर इंटरनेट चलाने के लिए आपको 200 से लेकर 300 या फिर इससे भी अधिक कीमत अदा करनी पड़ती है।

plan- India TV Paisa

plan

नई दिल्‍ली। रिलायंस जियो के आने के बाद से इंटरनेट की कीमत भले ही कम हो गई हो। लेकिन अभी भी महीने भर इंटरनेट चलाने के लिए आपको 200 से लेकर 300 या फिर इससे भी अधिक कीमत अदा करनी पड़ती है। वहीं बाजार में जो छोटे प्‍लान हैं भी उसमें आपको वैलिडिटी सिर्फ 7 दिन या 15 दिनों की मिलती है। लोगों की इसी मुश्किल को ध्‍यान में रखते हुए देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ऐसे किफायती ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। इसके तहत आपको महीने भर इंटरनेट का प्रयोग करने के लिए अब ज्‍यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। कंपनी ने इसके लिए मात्र 29 रुपए में एक छोटा पैक उपलब्‍ध कराया है। 

 
एयरटेल के इस पैक के संबंध में आपको संपूर्ण जानकारी हम देते हैं। एयरटेल की वेबसाइट के मुताबिक इस पैक की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यहां पर आपको पूरे महीने इंटरनेट तो इस्‍तेमाल करने का मौका मिलेगा। लेकिन यहां पर कंपनी आपको 150 एमबी डेटा दे रही है। यह डेटा अलग अलग सर्किल के हिसाब से 2जी, 3जी और 4जी आधार पर मिलेगा। यह डेटा आज कल मिल रहे 1 या 2 जीबी डेटा के मुकाबले कम है लेकिन हमारा मानना है कि यह पैक खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए है जिन्‍हें अधिक मात्रा में डेटा की जरूरत तो नहीं है लेकिन उन्‍हें अधिक वैलिडिटी की जरूरत है। वहीं यह डेटा पैक इमर्जेंसी में जरूरत के लिए काफी अच्‍छा है। 
 
इस पैक के मुकाबले जियो के पैक की बात करें तो इसके आसपास रिलायंस जियो के दो पैक मौजूद हैं। जिसमें पहला है 52 रुपए का रिचार्ज। इस रिचार्ज के तहत कंपनी 1.05 जीबी डेटा दे रही है। लेकिन इसकी वैलिडिटी सिर्फ 7 दिनों की है। वहीं दूसरी ओर जियो का 98 रुपए का पैक है। जिसमें ग्राहकों को 2 जीबी डेटा मिल रहा है। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। ऐसे में एयरटेल का यह पैक तो है लेकिन यदि कंपनी डेटा बढ़ा देती तो वास्‍तव में यह जियो को असली टक्‍कर दे पाती। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement