1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. पर्सनल लोन के साथ होम और कार लोन हुआ सस्ता, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने खत्म की प्रोसेसिंग फीस

पर्सनल लोन के साथ होम और कार लोन हुआ सस्ता, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने खत्म की प्रोसेसिंग फीस

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 06, 2017 03:36 pm IST,  Updated : Sep 06, 2017 03:36 pm IST

देश के बड़े सरकारी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने होम, कार, ट्रेड, पर्सनल, पर्सनल गोल्ड, शॉप और रेंटल लोन पर प्रोसेसिंग फीस पूरी तरह से खत्म कर दी है

पर्सनल लोन के साथ होम और कार लोन हुआ सस्ता, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने खत्म की प्रोसेसिंग फीस- India TV Hindi
पर्सनल लोन के साथ होम और कार लोन हुआ सस्ता, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने खत्म की प्रोसेसिंग फीस

मुंबई। आगामी त्योहारी सीजन में अगर आप बैंक से होम लोन, कार लोन या फिर पर्सनल लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश के बड़े सरकारी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने होम, कार, ट्रेड, पर्सनल, पर्सनल गोल्ड, शॉप और रेंटल लोन पर प्रोसेसिंग फीस पूरी तरह से खत्म कर दी है। बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 31 अक्टूबर 2017 तक इन सभी लोन पर किसी भी तरह की प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाएगी।

सेंट्रल बैंक से पहले देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और दूसरा बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक कुछ चुनिंदा लोन पर प्रोसेसिंग फीस माफ करने की घोषणा कर चुके हैं। लेकिन सेंट्रल बैंक ने 31 अक्टूबर तक लगभग हर तरह के लोन पर प्रोसेसिंग फीस माफ करने की घोषणा की है। देश के सभी राज्यों में सेंट्रल बैंक की शाखाएं हैं, बैंक के मुताबिक फरवरी 2017 तक उसकी देशभर में कुल 4730 शाखाएं की गई हैं।

नोटबंदी के बाद देशभर में बैंको के पास भारी मात्रा में पैसा जमा हो चुका है, बैंकों के पास नकदी की कोई कमी नहीं रही है। आगे त्योहारी सीजन है और ऐसे में बैंक अपने पास जमा पैसे को ज्यादा से ज्यादा लोन देकर इस्तेमाल करना चाहते हैं, यही वजह है कि बैंक बिना किसी प्रोसेसिंग फीस के लोन दे रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा