1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. फ्लिपकार्ट पर शुरू हुआ सुपर वैल्‍यू वीक, मात्र 10000 रुपए में मिल रहा है 70000 का फोन

फ्लिपकार्ट पर शुरू हुआ सुपर वैल्‍यू वीक, मात्र 10000 रुपए में मिल रहा है 70000 का फोन

 Published : Jun 19, 2018 04:07 pm IST,  Updated : Jun 20, 2018 11:40 am IST

सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सुपर वैल्‍यू वीक ऑफर शुरू हो गया है। फिलपकार्ट का सुपरवैल्‍यू वीक ऑफर 18 जून से शुरू हो गया है और यह 24 जून तक चलेगा।

flipkart- India TV Hindi
flipkart Image Source : PTI

नई दिल्‍ली। ऑनलाइन बाजार में शॉपिंग का नया सिलसिला शुरू हो गया है। देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सुपर वैल्‍यू वीक ऑफर शुरू हो गया है। फिलपकार्ट का सुपरवैल्‍यू वीक ऑफर 18 जून से शुरू हो गया है और यह 24 जून तक चलेगा। इस सेल में फ्लिपकार्ट ग्राहकों को मोबाइल फोन की खरीद पर नोकॉस्‍ट ईएमआई, बायबैक गारंटी, डिस्‍काउंट और कैशबैक ऑफर कर रहा है। इन शानदार ऑफर्स के साथ आपको गूगल पिक्‍सल 2, आईफोन 6, मोटो एक्‍स4 और अन्‍य स्‍मार्टफोन खरीदने का मौका मिलेगा। इसके अलावा एडीएफसी बैंक यूजर्स को नो कॉस्‍ट ईएमआई का फायदा भी मिल रहा है।

शानदार फोन पर बड़े फायदे

फ्लिपकार्ट अपनी इस सेल में बायबैक की गारंटी ऑफर कर रहा है। यही बायबैक ऑफ गूगल पिक्‍सल 2(128 जीबी इनबिल्‍ट स्‍टोरेज) फोन पर मिल रहा है। फोन की कीमत 70000 रुपए है, लेकिन कंपनी के मुताबिक इस ऑफर के साथ फोन की 10999 रुपए हो जाएगी। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपो 199 रुपए की बायबैक गारंटी पॉलिसी खरीदनी होगी। फ्लिपकार्ट के अनुसार सेल के दौरान यह फोन खरीदने पर कंपनी 9001 रुपए का डिस्‍काउंट दे रही है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 60999 रुपए हो जाएगी। वहीं एचडीएफसी डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए इस फोन को खरीदने पर आपको 8000 रुपए का अतिरिक्‍त कैशबैक मिल सकता है। इसके बाद फोन की कीमत मात्र 52999 रुपए रह जाएगी। इसके अलावा ग्राहकों को 42000 रुपए की एक्‍सचेंज वैल्‍यू भी मिल रही है।

गूगल पिक्‍सल 2 (128 जीबी) के अतिरिक्‍त फ्लिपकार्ट पिक्‍सल 2 एक्‍सएल के 64 जीबी वेरिएंट पर 37000 रुपए की बायबैक गारंटी मिल रही है। वहीं 128 जीबी वैरिएंट पर 44000 रुपए की बायबैक गारंटी मिल रही है।

दूसरे फोन पर भी ऑफर

गूगल पिक्‍सल के अलावा मोटो एक्‍स 4, पर भी शादार ऑफर मिल रहे हैं। इस सेल में यह फोन 6999 रुपए कीमत के साथ मिल रहा है। जबकि इसकी वास्‍तविक कीमत 22999 रुपए है। इसके अलावा सेल में मोटो जी6 प्‍ले, मोटो जेड2 फोर्स और रेडमी नोट 5 स्‍मार्टफोन भी खरीद सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा