1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Aadhaar Card से घर बैठे कर सकते हैं बैंक खाते की जांच, इन आसान स्‍टेप्‍स का करें इस्‍तेमाल

Aadhaar Card से घर बैठे कर सकते हैं बैंक खाते की जांच, इन आसान स्‍टेप्‍स का करें इस्‍तेमाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 24, 2020 09:39 am IST,  Updated : Nov 24, 2020 09:39 am IST

सबसे पहले प्ले स्टोर ओपन करें। इसके बाद यहां से प्लेवर्ल्ड एप डाउनलोड कर लें।

How to check bank balance with aadhaar card at home know step by step UIDAI details- India TV Hindi
How to check bank balance with aadhaar card at home know step by step UIDAI details Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। डिजिटल भारत में अब आपको घर बैठे अपने मोबाइल से हर काम करने की सुविधा मिल रही है। कोरोना महामारी के बीच घर से बाहर निकलना भी ठीक नहीं है, ऐसे में छोटे से लेकर बड़ा हर काम आप घर बैठे ही आराम से कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि घर बैठे ही आप अपनी पासबुक चेक कर लें या बैंक बैलेंस चेक कर लें तो बता दें कि ऐसा आप आधार कार्ड की मदद से आसानी से कर सकते हैं। चलिए बताते हैं आसान स्टेप्स में कैसे आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक किया जा सकता है।

सबसे पहले प्ले स्टोर ओपन करें। इसके बाद यहां से प्लेवर्ल्ड एप डाउनलोड कर लें।

इसके बाद आपको एक एईपीएस (AEPS) ऑप्शन नजर आएगा। इसी ऑप्शन की सर्विस के जरिये आप आधार कार्ड की मदद से अपने खाते में जमा पैसा चेक कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप अपना पैसा निकाल भी सकते हैं।

अगले स्टेप में आपको एईपीएस (AEPS) पर क्लिक कर लॉगिन करना होगा। यदि रजिस्टर नहीं किया है तो सबसे पहले अपने आप को रजिस्‍टर्ड करें और यूजरनेम व पासवर्ड डाल कर लॉगिन करें। इसके बाद आपसे कुछ डिटेल्स मांगी जाएंगी उन्हें भर दें।

अब आपको बैंक डिटेल के ऑप्शन पर जाना है और ऐड बैंक अकाउंट पर क्लिक करना है।

अगले स्टेप में आपको मांगी गई अपने खाते की सभी जानकारी उपलब्‍ध करानी होगी।

इसके बाद गूगल पर प्लेवर्ल्ड रिटेलर पर जाकर लॉगिन करें, लॉगिन हो जाने के बाद  डीटीएच, मोबाइल रिचार्ज पर क्लिक करें। इसके ओपन होते ही आपको कई विकल्प नजर आएंगे। इनमें से एईपीएस पर क्लिक करें।

इसके बाद कई प्लान नजर आएंगे। आपको यहां से 999 रुपये वाला प्लान खरीदना होगा गौरतलब है कि बिना प्लान को खरीदे आप इस सर्विस का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

इसके बाद Buy Plan पर क्लिक करें, यहां आपको कुछ धनराशि अदा करनी होगी।

इस स्टेप के बाद आप अपने आधार कार्ड के जरिये अपना या किसी और का भी बैंक बैलेंस आसानी से चेक कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा