1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. आपकी चेकबुक का नहीं हो पाएगा गलत इस्तेमाल, ICICI बैंक की Positive Pay सेवा से चेक होगा सुरक्षित

आपकी चेकबुक का नहीं हो पाएगा गलत इस्तेमाल, ICICI बैंक की Positive Pay सेवा से चेक होगा सुरक्षित

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 20, 2017 11:08 am IST,  Updated : Sep 20, 2017 11:08 am IST

बैंक आपकी चेकबुक के चेक को तभी क्लियर करेगा जब बैंक के साथ आप उसकी जानकारी साझा करेंगे

आपकी चेकबुक का नहीं हो पाएगा गलत इस्तेमाल, ICICI बैंक की Positive Pay सेवा से चेक होगा सुरक्षित- India TV Hindi
आपकी चेकबुक का नहीं हो पाएगा गलत इस्तेमाल, ICICI बैंक की Positive Pay सेवा से चेक होगा सुरक्षित

मुंबई। अगर आप ICICI बैंक के ग्राहक हैं तो आपके चेक का गलत इस्तेमाल अब रुक सकता है। बैंक ने Positive Pay नाम से एक सेवा शुरू की है जिसके इस्तेमाल के बाद बैंक आपकी चेकबुक के चेक को तभी क्लियर करेगा जब बैंक के साथ आप उसकी जानकारी साझा करेंगे। चेक के बैंक में सबमिट होने पर अगर आपकी तरफ से साझा की गई जानकारी और चेक की जानकारी मेल नहीं खाती है तो चेक क्लियर नहीं किया जाएगा।

Positive Pay के तहत ICICI बैंक की मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल करके आप इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। किसी भी बेनिफिशरी को चेक देने से पहले आपको बैंक की मोबाइल एल्पिकेशन में Positive Pay मेन्यु पर क्लिक करना है और उसमें दिए जाने वाले चेक का नंबर, तारीख, बेनेफिशरी का नाम और एकाउंट नंबर की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा दिए जाने वाले चेक की दोनो तरफ से खींची गई फोटो को भी भेजना होगा।

बैंक के पास जब वह चेक पहुंचेगा तो वह आपकी दी हुई जानकारी को चेक की जानकारी से मिलाएगा, अगर जानकारी सही पायी जाती है तो चेक क्लियर कर दिया जाएगा लेकिन जानकारी सही नहीं होने की स्थिति में चेक क्लियर नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा