1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Reliance Jio की टक्कर में Idea लाया 1 रुपए में अनलिमिटेड 4G इंटरनेट प्लान

Reliance Jio की टक्कर में Idea लाया 1 रुपए में अनलिमिटेड 4G इंटरनेट प्लान

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Oct 02, 2016 11:06 am IST,  Updated : Oct 02, 2016 11:06 am IST

Reliance Jio के सस्ते इंटरनेट प्लान को टक्कर देने के लिए Idea ने नया प्लान लॉन्च किया है। Idea के ग्राहकों को 1 रुपए में अनलिमिटेड 4जी इंटरनेट मिलेगा।

नई दिल्ली। Reliance Jio के सस्ते इंटरनेट प्लान को टक्कर देने के लिए Idea ने भी नए ऑफर्स की बरसात कर दी है। Idea Cellular के नए ऑफर के तहत ग्राहकों को 1 रुपए की कीमत में अनलिमिटेड 4जी इंटरनेट दिया जा रहा है। आपकों बता दें कि पिछले एक महीने पहले Reliance Jio  ने टेलिकॉम ग्राहकों को लुभाने के लिए 31 दिसंबर तक मुफ्त में अनलिमिडेट 4जी इंटरनेट की सुविधा देने का ऐलान किया था। इसके बाद Airtel, Vodafone और BSNL जैसी कंपनियों के बाद आइडिया ने कभी नया ऑफर लॉन्च किया है।

ये हैं नया ऑफर

  • इस ऑफर के तहत आइडिया कस्टमर्स को महज 1 रुपए में अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा दिया जाएगा।
  • ऑफर सिर्फ 1 घंटे के लिए ही होगा।
  • ये ऑफर सिर्फ लिमिटेड समय के लिए ही उपलब्ध है।
  • आपको बता दें कि इस ऑफर का लाभ नए व पुराने दोनों ही यूजर उठा सकते हैं।

ऐसे करें एक्टिवेट

  • 1 रुपए में अनलिमिटेड 4जी इंटरनेट पाने के लिए यूजर को अपने आइडिया नंबर से 411 डायल करना होगा।
  • इसके बाद जो भी इंस्ट्रक्शन दिए जाएं उन्हें फॉलो करें।
  • ध्यान रहे कि आपके फोन में 1 रुपए से ज्यादा बैलेंस होना चाहिए।
  • बैलेंस से तुरंत ही चार्ज कट हो जाएगा।
तस्वीरों में देखें रिलायंस जियो के ऑफर्स

reliance JIO offers

Capture (13)IndiaTV Paisa

dIndiaTV Paisa

2 (75)IndiaTV Paisa

uIndiaTV Paisa

ये हैं शर्त 

  • यह ऑफर जितना सीधा दिखाई पड़ रहा है उतना है नहीं।
  • इसमें कंपनी की एक बड़ी शर्त है।
  • यह लिमिटेड पीरियड ऑफर सिर्फ वर्तमान आइडिया कस्टमर्स के लिए ही है, साथ ही इसके लिए यूजर के पास 4जी स्मार्टफोन और आइडिया का 4जी सिम होना जरूरी है।
  • इसके अलावा इस एक घंटे की सुविधा का लाभ सिर्फ एक ही बार लिया जा सकता है।

Reliance Jio के ये हैं बड़े ऑफर

  • रिलायंस जियो वेल्कम ऑफर के तहत 5 सितंबर से कोई भी 4जी स्मार्टफोन यूजर जियो सिम खरीद सकता है।
  • ग्राहक के लिए 31 दिसंबर तक रिलायंस जियो की वॉयस, डेटा और रोमिंग सेवाएं पूरी तरह से फ्री होंगी।
  • जिसमें जियो के कस्टमर्स को अनलिमिटेड एचडी वॉयस और वीडियो कॉलिंग, अनलिमिटेड 4G डेटा, मैसेजिंग और जियो एप्स की फ्री सब्सक्रिप्शन दी जाएगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा