1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Maruti के वाहन खरीदने वालों को मिलेगी EMI में राहत, कंपनी ने सस्‍ते कर्ज के लिए ICICI बैंक से मिलाया हाथ

Maruti के वाहन खरीदने वालों को मिलेगी EMI में राहत, कंपनी ने सस्‍ते कर्ज के लिए ICICI बैंक से मिलाया हाथ

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 26, 2020 06:18 pm IST,  Updated : May 26, 2020 06:18 pm IST

मारुति सुजुकी ने एक बयान में कहा कि गठजोड़ के साथ आईसीआईसीआई बैंक लचीली ईएमआई (समान मासिक किस्त) योजना की पेशकश कर रहा है।

Maruti Suzuki partners with ICICI Bank, to offer retail financing schemes to customers- India TV Hindi
Maruti Suzuki partners with ICICI Bank, to offer retail financing schemes to customers Image Source : GOOGLE

नई दिल्‍ली। देश की कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने ग्राहकों को बेहतर कर्ज सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक के साथ गठजोड़ किया है। इसके तहत कार खरीदने वालों को मासिक किस्त के मामले में कुछ राहत दी जाएगी।

मारुति सुजुकी ने एक बयान में कहा कि गठजोड़ के साथ आईसीआईसीआई बैंक लचीली ईएमआई (समान मासिक किस्त) योजना की पेशकश कर रहा है। इसके तहत ग्राहकों को शुरू में कम किस्त देने की सुविधा मिलेगी ताकि उन्हें कोविड-19 महामारी के कारण नकदी समस्या से पार पाने में मदद मिले। ईएमआई की राशि एक लाख रुपए के कर्ज पर 899 रुपए से शुरू होगी।

आईसीआईसीआई बैंक मारुति के दूसरे ग्राहकों को भी इसी प्रकार की ईएमआई योजना की पेशकश कर रहा है। बयान के अनुसार मारुति सुजुकी के देश भर में 3,000 से अधिक बिक्री केंद्र हैं और आईसीआईसीआई बैंक की शाखाओं की संख्या 5,380 है। ऐसे में इस पेशकश से उन सभी ग्राहकों को लाभ होगा जो कार खरीदने की योजना बना रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा