1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: हरे निशान में खुला भारतीय बाजार, फाइनेंस और रियल्टी शेयरों में तेजी

Stock Market: हरे निशान में खुला भारतीय बाजार, फाइनेंस और रियल्टी शेयरों में तेजी

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : May 03, 2024 09:31 am IST,  Updated : May 03, 2024 09:58 am IST

स्मॉलकैप और मिडकैप दोनों इंडेक्स में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। ऑटो, पीएसयू, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा इंडेक्स में हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में ऑल टाइम हाई पर खुला। बाजार के सभी बड़े इंडेक्सों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। कारोबार की शुरुआत के साथ ही निफ्टी ने 22,787 अंक का नया ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि, सेंसेक्स अपने ऑल टाइम हाई से कुछ अंक दूर है। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 446 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 75,057 अंक और निफ्टी 128 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 22,782 अंक पर बना हुआ है।

सुबह 9:30 बजे तक एनएसई पर 1531 शेयर हरे निशान में और 463 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। स्मॉलकैप और मिडकैप दोनों इंडेक्स में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। ऑटो, पीएसयू, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा इंडेक्स में हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। 

गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, टाटा स्टील, जेएसडब्लू स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, एक्सिस बैंक, टीसीएस, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, एसबीआई, पावर ग्रिड, एमएंडएम, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन कंपनी, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट , एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी गेनर्स की लिस्ट में है। भारती एयरटेल, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा और नेस्ले लूजर्स की लिस्ट में है।

वैश्विक बाजारों में हाल 

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला हाल देखने को मिल रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं, सियोल, बैंकॉक और जकार्ता के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में गुरुवार के सत्र में बड़ी बढ़त देखी गई है। डाओ करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा