1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

 Written By: Malaika Imam
 Published : Oct 08, 2026 06:45 pm IST,  Updated : Oct 08, 2026 07:19 pm IST

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का सरचार्ज बढ़ाया है। वहीं, अकासा एयर ने घरेलू उड़ानों पर सरचार्ज फिर से लागू करने और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर इसे बढ़ाने का फैसला किया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। एयरलाइंस के मुताबिक, बढ़ा हुआ सरचार्ज 9 अक्टूबर से लागू होगा। वहीं, अकासा एयर ने घरेलू उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज दोबारा लागू करने का फैसला किया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सरचार्ज में बढ़ोतरी की है। अकासा एयर की संशोधित दरें भी 9 अक्टूबर से लागू होंगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के लिए नई दरें 9 अक्टूबर की रात 12 बजे से और एयर इंडिया के लिए 9 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से की गई नई बुकिंग पर लागू होंगी। एक बयान में एयर इंडिया ने कहा कि हाल के महीनों में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है, जिसका मुख्य कारण भू-राजनीतिक घटनाक्रम और वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर लगातार दबाव है। बयान में कहा गया, "ईंधन की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी ने एयरलाइंस की परिचालन लागत को और बढ़ा दिया है, जबकि एयरलाइन के कुल खर्च में ईंधन का हिस्सा काफी बड़ा बना हुआ है।"

विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) किसी एयरलाइन की परिचालन लागत का लगभग 40 प्रतिशत होता है। घरेलू उड़ानों के लिए संशोधित फ्यूल सरचार्ज दूरी के आधार पर 400 रुपये से 1,200 रुपये के बीच है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज क्षेत्र और देश के आधार पर 55 USD से 215 USD के बीच है। फ्यूल सरचार्ज में यह बदलाव देश की सबसे बड़ी एयरलाइन, इंडिगो द्वारा अपने सरचार्ज बढ़ाने के कुछ दिनों बाद आया है।

घरेलू उड़ानों पर दूरी के हिसाब से सरचार्ज

  • 0 से 500 किलोमीटर: 400 रुपये
  • 501 से 1,000 किलोमीटर: 600 रुपये
  • 1,001 से 1,500 किलोमीटर: 850 रुपये
  • 1,501 से 2,000 किलोमीटर: 1,200 रुपये
  • 2,000 किलोमीटर से अधिक: 1,200 रुपये

अकासा एयर ने घरेलू उड़ानों पर फिर लगाया सरचार्ज

अकासा एयर ने घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज फिर से लागू किया है और 9 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय सेवाओं पर सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। यह कदम ऐसे समय में आया है जब विमान ईंधन की कीमतों में हाल के महीनों में उतार-चढ़ाव और बढ़ोतरी ने एयरलाइंस की परिचालन लागत पर दबाव बढ़ाया है।

ATF महंगा होने से बढ़ी एयरलाइंस की लागत

विमान ईंधन एयरलाइंस के कुल परिचालन खर्च का एक बड़ा हिस्सा होता है। वैश्विक ऊर्जा बाजार में दबाव और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण ATF की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। ईंधन लागत में बढ़ोतरी का असर कम करने के लिए एयरलाइंस फ्यूल सरचार्ज के जरिए अतिरिक्त लागत का कुछ हिस्सा यात्रियों से वसूल रही हैं।

समय-समय पर होगी सरचार्ज की समीक्षा

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा है कि फ्यूल सरचार्ज की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी और लागत में बदलाव के अनुसार इसमें उचित संशोधन किया जा सकता है। वहीं, अकासा एयर की ओर से भी अंतरराष्ट्रीय सेवाओं पर सरचार्ज बढ़ाने का फैसला 9 अक्टूबर से प्रभावी होगा।

ये भी पढ़ें-

UPI पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लागू होने वाला MDR नियम क्या टल जाएगा? Paytm-MobiKwik के शेयर हुए धड़ाम

GST में अब छोटी गलती पर नहीं होगी बड़ी कार्रवाई, अफसरों की गिरफ्तारी की ताकत खत्म; GST काउंसिल का बड़ा फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।