1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. ट्रैफिक पुलिस की चेतावनी! नियम तोड़ा तो होगी 3 साल की जेल और 25000 का चालान, बच्चे को न करने दें ये गलती

ट्रैफिक पुलिस की चेतावनी! नियम तोड़ा तो होगी 3 साल की जेल और 25000 का चालान, बच्चे को न करने दें ये गलती

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 19, 2021 01:00 pm IST,  Updated : May 19, 2021 01:00 pm IST

सड़क पर बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए सरकार यातायात नियमों को लेकर सख्ती बरत रही है। नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सरकार ने ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर सजा का प्रावधान बढ़ा दिया है।

ट्रैफिक पुलिस की...- India TV Hindi
ट्रैफिक पुलिस की चेतावनी! होगी 3 साल की जेल और 25000 का चालान, बच्चे को न करने दें ये गलती

नई दिल्ली: सड़क पर बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए सरकार यातायात नियमों को लेकर सख्ती बरत रही है। नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सरकार ने ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर सजा का प्रावधान बढ़ा दिया है। इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने इन्हीं में से एक नियम को लेकर चेतावनी दी है। इसके तहत नियम तोड़ने पर आपको 3 साल की जेल हो सकती है और आपका 25000 रुपए का बड़ा चालान भी कट सकता है।, अगर आपकी तरफ से यातायात 

दरअसल ट्रैफिक नियमों के अनुसार नाबालिग द्वारा किए गए अपराध पर अभिभावक या वाहन के मालिक को दोषी माना जाएगा। ऐसे में उसे 3 साल की कैद और 25000 रुपए का जुर्मना भरना पड़ सकता है। यदि आपका बच्चा भी कोचिंग ट्यूशन या घूमने फिरने के लिए बाइक या स्कूटर का इस्तेमाल करता है। या फिर निर्धारित उम्र से पहले कार चलाता पाया जाता है तो आपको इसकी सजा भुगतनी होगी। इसके साथ ही नाबालिग पर जेजे अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जाएगा और वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप घर में अपने बच्चे को जो नाबालिग हो उसे वाहन चलाने ना दे वरना आप बहुत मश्किल में पड़ सकते है। 

बच्चे को बाइक पर बैठाया तो भी चालान 

अगर आप भी अपने बच्चों को टू व्हीलर पर लेकर चलते है तो सावधान हो जाए। यातायात नियम तोड़ने वालों के लिए एकबार फिर बड़ी खबर है। मोटरसाइकल, स्कूटर पर आपका बड़ा चालान कट सकता है। दरअसल नए मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार चार साल से ज्यादा उम्र का बच्चा तीसरी सवारी के तोर पर गिना जाएगा। ऐसे में अगर आप अपने टूव्हीलर पर सवार होकर अपने बच्चे और पत्नी को बैठाकर कही जा रहे है और बच्चे की उम्र चार साल से अधिक है तो आपका चालान कट सकता है। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 194A के अनुसार आपका इस नियम का उल्लंघन करने पर 1000 रुपए का चालान कट सकता है।

सिर्फ 2 लोगों की ही अनुमति 

बच्चे को मिलाकर भी आप सिर्फ 2 लोग अपनी मोटरसाइकिल या स्कूटर पर सवार होकर कही जा रहे है तो भी आपका चालान कट सकता है। नए मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार अगर बच्चे की उम्र चार साल से ज्यादा है और बच्चे को आपने हेलमेट नही पहना रख तो आपका 1000 रुपए का चालान कट सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहे।

ट्रैफिक नियमों की लिस्ट देखें

अपराध

पहले चालान या जुर्माना

अब चालान या जुर्माना

सामान्य (177)

100 रूपये

500 रूपये

रेड रेगुलेशन नियम का उल्लंघन (177A)

100 रूपये

500 रूपये

अथॉरिटी के आदेश की अवहेलना (179)

500 रूपये

2000रूपये

अनाधिकृत गाड़ी बिना लाइसेसं चलाना (180)

1000रूपये

5000 रूपये

अयोग्यता के बावजूद ड्राइविंग (182)

500 रूपये

10000 रूपये

बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाना (181)

500रूपये

5000 रूपये

ओवर साइज वाहन (182B)

 

5000 रूपये

ओवर स्पीडिंग (183)    

400 रूपये

1000 रूपये

खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना(184)

1000 रूपये

5000 रूपये

शराब पीकर गाड़ी चलाना (185)

2000रूपये

10000 रूपये

रेसिंग और तेज़ गति से गाड़ी चलाना (189)

500 रूपये

5000 रूपये

ओवर लोडिंग (194)

2  हज़ार रूपये और 10000 रूपये प्रति टन अतिरिक्त

20 हज़ार रूपये और 2 हज़ार रूपये प्रति टन

सीट बेल्ट (194B)

100 रूपये

1000 रूपये

बिना पर्मिट के गाड़ी चलाना (192A)

5 हज़ार रूपये तक

10 हज़ार रूपये तक

लाइसेंस कंडीशन का उल्लंघन (193)

कुछ भी नहीं

25 हज़ार रूपये से 1 लाख रूपये तक

पैसेंजर की ओवर लोडिंग (194A)

कुछ भी नहीं

1000 रूपये प्रति पेसेंजर

दोपहिया वाहन पर ओवर लोडिंग

100 रूपये

2 हज़ार रूपये और तीन महीने के लिए लाइसेंस रद्द

हेलमेट न पहनने पर

100 रूपये

1000 रूपये और तीन महीने के लिए लाइसेंस  रद्द

एमरजेंसी वाहन को रास्ता न देने पर (194E)

कुछ भी नहीं

     10000 रूपये

बिना इंशोरेंस के गाड़ी चलाने पर (196)

1000 रूपये

2000 रूपये

दस्तावेज़ों को लगाने की अधिकारियो की शक्ति   (206)

 कुछ भी नहीं

183,184,185,189,190,194c,194D 194Eके तहत ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द किया जायेगा

अधिकारियो को लागू करने से किये गए अपराध (210B)

कुछ भी नहीं

सम्बंधित अनुभाग के तहत दो बार जुर्माना

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा