1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. ओला कैब जल्द ही आपके घर तक पहुंचाएगी कैश, यस बैंक के साथ की साझेदारी

ओला कैब जल्द ही आपके घर तक पहुंचाएगी कैश, यस बैंक के साथ की साझेदारी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Dec 06, 2016 04:19 pm IST,  Updated : Dec 06, 2016 04:19 pm IST

नोटबंदी के बाद नकदी समस्या से निजात दिलाने के लिए एप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला कैब्स ने निजी क्षेत्र के यस बैंक के साथ साझेदारी की है।

Cash-On-Wheels: ओला कैब जल्द ही आपके घर तक पहुंचाएगी कैश, यस बैंक के साथ की साझेदारी- India TV Hindi
Cash-On-Wheels: ओला कैब जल्द ही आपके घर तक पहुंचाएगी कैश, यस बैंक के साथ की साझेदारी

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद नकदी समस्या से निजात दिलाने के लिए एप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला कैब्स ने निजी क्षेत्र के यस बैंक के साथ साझेदारी की है। ओला की कैब में बैंक की ओर से माइक्रो एटीएम की सुविधा प्रदान की जाएगी जो लोगों के घर के नजदीक नकदी सुविधा प्रदान करेगी।

यस बैंक के वरिष्ठ अध्यक्ष एवं भारत के प्रमुख अधिकारी (ब्रांड एवं खुदरा विपणन) रजत मेहता ने पीटीआई-भाषा से कहा, यह ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक अपनी पहुंच बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। हम ओला के साथ चलते-फिरते समाधान पर काम कर रहे हैं, इसका मतलब नकदी की आपूर्ति के लिए कैब आपके पास आएगी। हम इस सुविधा को शुरू करने के अंतिम चरण में हैं और हमें उम्मीद है कि इस सेवा की शुरूआत हम हफ्ते भर या ज्यादा से ज्यादा 10 दिन में कर लेंगे।

ये हैं भारत की टॉप 5 CNG कारें

cng cars

grand-i-10grand-i-10

maruti-wagon-rmaruti-wagon-r

alto-k10 (1)alto-k10

tata-nanotata-nano

tata-indicatata-indica

  • यस बैंक और ओला ने कल इस सेवा की शुरूआत की जहां ग्राहक पीओएस मशीन के माध्यम से नकदी आहरण कर सकते हैं।
  • इसमें किसी भी बैंक के ग्राहक 2,000 रुपए तक निकासी कर सकते हैं।
  • सुविधा दिल्ली, बेंगलुरू, चेन्नई, पुणे, कोलकाता, चंडीगढ़, अहमदाबाद, हैदराबाद व जयपुर सहित 10 शहरों में 30 स्थानों पर उपलब्ध होगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा