1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Reliance Jio ने ग्राहकों को कर दिया खुश, लॉन्च किए 2 नए हैप्पी न्यू इयर प्लान

Reliance Jio ने ग्राहकों को कर दिया खुश, लॉन्च किए 2 नए हैप्पी न्यू इयर प्लान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 22, 2017 08:16 pm IST,  Updated : Dec 22, 2017 08:16 pm IST

इसकी वैधता भी 28 दिन है। इन प्लान में उसके ग्राहकों के लिए जियो के सभी एप, वायस काल व एसएमएस नि:शुल्क रहेंगे।

Reliance Jio- India TV Hindi
Reliance Jio launches Happy new year plan

नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नए साल के तोहफे के तौर पर दो नये प्लान की घोषणा  की है। कंपनी का कहना है कि वह यह पेशकश ‘हैप्पी न्यू ईयर 2018 प्लान’ के तहत कर रही है। इसके तहत एक प्लान 199 रुपये का है जिसमें उसके प्राइम ग्राहक को 28 दिन तक हर दिन 1.2 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। वहीं 299 रुपये के प्लान में जियो के प्राइम ग्राहकों को हर दिन 2जीबी 4जी डेटा मिलेगा।

इसकी वैधता भी 28 दिन है। इन प्लान में उसके ग्राहकों के लिए जियो के सभी एप, वायस काल व एसएमएस नि:शुल्क रहेंगे। यहां जारी बयान में कंपनी ने कहा है कि ये अपनी तरह के पहले मासिक प्लान हैं जिनमें वह अधिक डेटा लाभ दे रही है। रिलायंस जियो के अन्य प्लान 399 रुपये, 459 रुपये, 499 रुपये व 509 रुपये शुल्क वाले हैं जिनकी वैधता अवधि व डेटा लाभ भिन्न है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा