1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. सिर्फ मेड इन इंडिया प्रोडक्ट खरीदने की शपथ लेने पर ये कंपनी दे रही है शुद्ध सोने के लक्ष्मी और गणेश फ्री

सिर्फ मेड इन इंडिया प्रोडक्ट खरीदने की शपथ लेने पर ये कंपनी दे रही है शुद्ध सोने के लक्ष्मी और गणेश फ्री

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 15, 2017 11:28 am IST,  Updated : Oct 15, 2017 11:30 am IST

सिर्फ मेड इन इंडिया सामान को खरीदने शपथ लेनी होगी और साथ में वेबसाइट के माध्यम से अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल पता, शहर का नाम और पता भरना होगा

सिर्फ मेड इन इंडिया प्रोडक्ट खरीदने की शपथ लेने पर ये कंपनी दे रही है शुद्ध सोने के लक्ष्मी और गणेश फ्री- India TV Hindi
सिर्फ मेड इन इंडिया प्रोडक्ट खरीदने की शपथ लेने पर ये कंपनी दे रही है शुद्ध सोने के लक्ष्मी और गणेश फ्री

नई दिल्ली। दिवाली से पहले चीनी माल के खिलाफ भारत में बने माहौल को कई कंपनियों ने भी भुनाना शुरू कर दिया है। शुद्ध सोने से गिफ्ट प्रोडक्ट्स, कार फ्रेम्स और घर की सजावट में इस्तेमाल होने वाला समान तैयार करने वाली कंपनी दिविनीति ने एक ऑफर पेश किया है जिसके तहत आपको सिर्फ भारत में बने सामान यानि मेड इन इंडिया सामान को खरीदने की शपथ लेनी होगी और इसके बदले में कंपनी आपको 24 कैरेट सोने से बने लक्ष्मी जी और गणेश जी की प्रतिमा मुफ्त पहुंचाएगी।

कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक आपको सिर्फ मेड इन इंडिया सामान को खरीदने शपथ लेनी होगी और साथ में वेबसाइट के माध्यम से अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल पता, शहर का नाम और पता भरना होगा। इसके अलावा कंपनी की तरफ से लक्ष्मी जी और गणेश जी की प्रतिमा आपतक पहुंचान के लिए आपको 199 रुपए पोस्टल और शिपिंग चार्जेज भी मुहैया कराने पड़ेंगे। इसके बाद कंपनी आपको 1599 रुपए की लागत वाली 24 कैरेट सोने से बनी लक्ष्मि और गणेश जी की प्रतिमा आपतक फ्री में पहुंचाएगी।

कंपनी ने जनता से अपील की है कि इस बार दिवाली पर चीनी माल को नहीं खरीदें, कंपनी का कहना है कि इस दिवाली पर सिर्फ भारत में बनी प्रतिमाओं को ही खरीदें और चीनी ड्रैगन को इसका फायदा होने से दूर करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा