1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. वोडाफोन ने जियो की दी कड़ी टक्‍कर, 199 रुपए में दे रही है अनलिमिटेड कॉल और 28GB डाटा

वोडाफोन ने जियो की दी कड़ी टक्‍कर, 199 रुपए में दे रही है अनलिमिटेड कॉल और 28GB डाटा

 Written By: Manish Mishra
 Published : Nov 23, 2017 10:05 am IST,  Updated : Nov 23, 2017 10:05 am IST

वोडाफोन के नए 199 रुपए वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड मुफ्त लोकल और एसटीडी कॉल के अलावा डाटा की सुविधा भी मिलेगी।

वोडाफोन ने जियो की दी कड़ी टक्‍कर, 199 रुपए में दे रही है अनलिमिटेड कॉल और 28GB डाटा- India TV Hindi
वोडाफोन ने जियो की दी कड़ी टक्‍कर, 199 रुपए में दे रही है अनलिमिटेड कॉल और 28GB डाटा

नई दिल्‍ली। रिलायंस जियो को टक्‍कर देने के लिए सभी टेलिकॉम कंपनियां प्रतिस्‍पर्धी प्‍लान्‍स लॉन्‍च कर रही हैं। अब वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 199 रुपए का नया रिचार्ज पैक लॉन्‍च किया है जिसके तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड फ्री लोकल और एसटीडी कॉल्‍स के अलावा 28GB डाटा भी दिया जा रहा है। अपने इस नए प्‍लान को वोडाफोन ने अपनी वेबसाइट पर भी लिस्‍ट कर दिया है।

वोडाफोन के नए 199 रुपए वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड मुफ्त लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा ग्राहकों को 1GB 4जी/3जी डाटा भी 28 दिन के लिए दिया जा रहा है। इस रीचार्ज पैक की वैधता 28 दिन है।

आपको बता दें कि मंगलवार को एयरसेल ने भी अपने नए ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल वाला प्लान पेश किया था जिसकी कीमत 148 रुपए है। इसके अलावा इस रिचार्ज के तहत 28 दिनों के लिए 2GB डाटा का भी ऑफर है।

अगर रिलायंस जियो से वोडाफोन के लेटेस्ट प्लान की तुलना करें तो रिलायंस जियो 149 रुपए में 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा है। इसके साथ ही इस्तेमाल के लिए 4.2GB डाटा भी 28 दिन के लिए देती है। रिलायंस जियो के इस पैक की वैधता 28 दिन है।

यह भी पढ़ें : यह कंपनी सिर्फ 20 रुपए में दे रही है 1GB डाटा, 2 रुपए देकर भी कर सकते हैं हाई स्‍पीड इंटरनेट का इस्‍तेमाल

यह भी पढ़ें :Offer : एयरसेल 88 रुपए में दे रही है अनलिमिटेड कॉल्स और 1GB डाटा, लॉन्‍च किए तीन नए प्‍लान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा