1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. New Way: पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए नहीं जाना होगा घर से बाहर, सरकार जल्‍द शुरू करेगी होम डिलीवरी

New Way: पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए नहीं जाना होगा घर से बाहर, सरकार जल्‍द शुरू करेगी होम डिलीवरी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 21, 2017 05:14 pm IST,  Updated : Apr 21, 2017 08:17 pm IST

जल्‍द ही पेट्रोल-डीजल की भी होम डिलीवरी शुरू की जाएगी। सरकार इस योजना पर विचार कर रही है। लोग फल, सब्‍जी या अन्‍य सामान की तरह ही घर बैठे ईंधन खरीद सकेंगे।

New Way: पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए नहीं जाना होगा घर से बाहर, सरकार जल्‍द शुरू करेगी होम डिलीवरी- India TV Hindi
New Way: पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए नहीं जाना होगा घर से बाहर, सरकार जल्‍द शुरू करेगी होम डिलीवरी

नई दिल्‍ली। देश में जल्‍द ही पेट्रोल और डीजल की भी होम डिलीवरी शुरू की जाएगी। सरकार इस योजना पर गंभीरता से विचार कर रही है। इस योजना के शुरू होने के बाद आम लोग फल, सब्‍जी या अन्‍य सामान की तरह ही अपनी कार के लिए ईंधन भी घर बैठे ही खरीद सकेंगे।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शुक्रवार को ट्वीटर पर यह जानकारी दी है। मंत्रालय के ट्वीट में कहा गया है कि भारत सरकार उपभोक्‍तओं को पेट्रोलियम उत्‍पादों की होम डिलीवरी सुविधा उपलब्‍ध कराने पर विचार कर रही है।

मंत्रालय ने अपने ट्वीट में कहा है कि प्रतिदिन तकरीबन 35 करोड़ लोग ईंधन के लिए प्रतिदिन पेट्रोल पंपों पर आते हैं। पेट्रोल पंपों पर प्रति वर्ष 2500 करोड़ रुपए (38.7 करोड़ डॉलर) का ट्रांजैक्‍शन होता है।

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्‍ता देश है और यहां जल्‍द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रतिदिन बदलाव करने की तैयारी भी की जा रही है। अभी तेल मार्केटिंग कंपनियां प्रत्‍येक 15 दिन में पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। एक मई से प्रायोगिक तौर पर पांच राज्‍यों में प्रतिदिन कीमतों की समीक्षा शुरू की जाएगी। इसके परिणाम देखने के बाद इस प्रक्रिया को पूरे देश में लागू किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा