1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. प्रयागराज से मुंबई और उधना के लिए चलेंगी 3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस, स्पेशल ट्रेनों को किया जाएगा रेगुलर

प्रयागराज से मुंबई और उधना के लिए चलेंगी 3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस, स्पेशल ट्रेनों को किया जाएगा रेगुलर

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 19, 2026 10:31 pm IST,  Updated : Aug 19, 2026 10:31 pm IST

प्रयागराज से मुंबई और उधना के लिए चलाई जाने वाली इन तीनों अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल क्लास के 11 और स्लीपर क्लास के 8 डिब्बे समेत कुल 22 डिब्बे होंगे।

Amrit Bharat Express, Prayagraj–Lokmanya Tilak Terminus Amrit Bharat Express, Prayagraj–udhna Amrit - India TV Hindi
अमृत भारत एक्सप्रेस Image Source : RAIL MINISTRY

भारतीय रेल के उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा फैसला किया है। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस, प्रयागराज से सूरत के उधना और प्रयागराज के सूबेदारगंज से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलाई जा रही 3 स्पेशल ट्रेनों को अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में रेगुलर करने की घोषणा की है। उत्तर मध्य रेलवे ने इन तीनों अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की डिटेल्स शेयर की हैं।

प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर- 20436, प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस 21 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 18.10 बजे प्रयागराज से प्रस्थान करेगी। इसके बाद ये ट्रेन सतना से 21:00 बजे, जबलपुर से 23:50 बजे, इटारसी से 03:45 बजे, भुसावल से 07:55 बजे, कल्याण से 14:15 बजे प्रस्थान करते हुए शनिवार को दोपहर 15.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। बताते चलें कि इससे पहले ये ट्रेन इस रूट पर 04151 नंबर से एक स्पेशल ट्रेन के रूप में चलती थी।

वापसी में ट्रेन नंबर- 20435, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज अमृत भारत एक्सप्रेस 22 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को शाम 17:20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। इसके बाद ये ट्रेन कल्याण से 18:00 बजे, भुसावल से 23:00 बजे, इटारसी से 03:00 बजे, जबलपुर से 06:10 बजे, सतना से 08:30 बजे प्रस्थान करते हुए रविवार को दोपहर 12.40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। बताते चलें कि इससे पहले ये ट्रेन इस रूट पर 04152 नंबर से एक स्पेशल ट्रेन के रूप में चलती थी।

प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर- 20437, प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस 24 अगस्त से प्रत्येक सोमवार को सुबह 05.20 बजे प्रयागराज से प्रस्थान करेगी। इसके बाद ये ट्रेन फतेहपुर से 06:25 बजे, गोविंदपुरी से 08:00 बजे, इटावा से 09:45 बजे, टूंडला से 11:50 बजे, ईदगाह आगरा से 12:40 बजे, बयाना से 14:45 बजे, हिंडौन सिटी से 15:05 बजे, गंगापुर सिटी से 15:45 बजे, सवाई माधोपुर से 16:30 बजे, कोटा से 17:50 बजे, रामगंज मंडी से 18:35 बजे, भवानी मंडी से 18:55 बजे, रतलाम से 21:55 बजे, वडोदरा से 01:55 बजे प्रस्थान करते हुए मंगलवार को सुबह-सुबह 04:05 बजे उधना पहुंचेगी। बताते चलें कि इससे पहले ये ट्रेन सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस रूट पर 04125 नंबर से एक स्पेशल ट्रेन के रूप में चलती थी।

ट्रेन नंबर- 20438, उधना-प्रयागराज अमृत भारत एक्सप्रेस 25 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 06.45 बजे उधना से प्रस्थान करेगी। इसके बाद ये ट्रेन वडोदरा से 08:50 बजे, रतलाम से 12:50 बजे, भवानी मंडी से 14:50 बजे, रामगंज मंडी से 15:07 बजे, कोटा से 16:30 बजे, सवाई माधोपुर से 17:45 बजे, गंगापुर सिटी से 18:30 बजे, हिंडौन सिटी से 19:05 बजे, बयाना से 20:20 बजे, ईदगाह आगरा से 22:00 बजे, टूंडला से 23:47 बजे, इटावा से 00:57 बजे, गोविंदपुरी से 03:30 बजे, फतेहपुर से 04:42 बजे प्रस्थान करते हुए बुधवार को सुबह 07.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। बताते चलें कि इससे पहले ये ट्रेन बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज रूट पर 04126 नंबर से एक स्पेशल ट्रेन के रूप में चलती थी।

सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर- 14121, सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस 27 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 12.10 बजे सूबेदारगंज से प्रस्थान करेगी। इसके बाद ये ट्रेन फतेहपुर से 13:27 बजे, गोविंदपुरी से 15:05 बजे, भरुआ सुमेरपुर से 17:35 बजे, रागौल से 18:03 बजे, बांदा से 19:10 बजे, चित्रकूट धाम कर्वी से 21:07 बजे, सतना से 00:25 बजे, मैहर से 00:55 बजे, कटनी से 01:55 बजे, जबलपुर से 03:25 बजे, नरसिंहपुर से 04:35 बजे, पिपरिया से 05:42 बजे, इटारसी से 07:55 बजे, खंडवा से 11:20 बजे, भुसावल से 13:20 बजे, नासिक रोड से 16:55 बजे, कल्याण से 19:50 बजे, ठाणे से 20:15 बजे प्रस्थान करते हुए शुक्रवार को रात 20.50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। बताते चलें कि इससे पहले ये ट्रेन सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस रूट पर 04115 नंबर से एक स्पेशल ट्रेन के रूप में चलती थी।

ट्रेन नंबर- 14122, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सूबेदारगंज अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को रात 22.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। इसके बाद ये ट्रेन ठाणे से 23:18 बजे, कल्याण से 23:38 बजे, नासिक रोड से 02:20 बजे, भुसावल से 06:35 बजे, खंडवा से 09:00 बजे, इटारसी से 11:15 बजे, पिपरिया से 12:15 बजे, नरसिंहपुर से 13:20 बजे, जबलपुर से 14:45 बजे, कटनी से 16:45 बजे, मैहर से 17:35 बजे, सतना से 18:45 बजे, चित्रकूट धाम कर्वी से 22:02 बजे, बांदा से 23:45 बजे, रागौल से 00:18 बजे, भरुआ सुमेरपुर से 00:35 बजे, गोविंदपुरी से 02:15 बजे, फतेहपुर से 03:52 बजे प्रस्थान करते हुए रविवार सुबह 07.30 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। बताते चलें कि इससे पहले ये ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सूबेदारगंज रूट पर 04116 नंबर से एक स्पेशल ट्रेन के रूप में चलती थी।

उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि इन तीनों अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे। इनमें जनरल क्लास के 11 और स्लीपर क्लास के 8 डिब्बे भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

नितिन गडकरी ने गलत DPR बनाने वालों को बताया हाईवे पर होने वाली मौतों का दोषी, सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा