1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Bank of Baroda में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹23,508 का फिक्स ब्याज, चेक करें डिटेल्स

Bank of Baroda में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹23,508 का फिक्स ब्याज, चेक करें डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 11, 2025 12:20 pm IST,  Updated : Oct 11, 2025 12:20 pm IST

आज के इस जमाने में ज्यादातर भारतीय सुरक्षित निवेश के लिए एफडी पर ही भरोसा करते हैं। एफडी में एक तय समय के बाद फिक्स ब्याज के साथ पूरा मूल धन वापस मिल जाता है।

Bank of Baroda fd, Bank of Baroda 36 months fd, Bank of Baroda 36 months fd interest rate, Bank of B- India TV Hindi
आज भी सुरक्षित निवेश के लिए एफडी पर भरोसा करते हैं ज्यादातर भारतीय Image Source : PTI

Bank of Baroda FD Scheme: बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपोजिट (FD) स्कीम पर शानदार रिटर्न दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा एक सरकारी बैंक है, जिसमें कम से कम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक के लिए एफडी कराई जा सकती है। ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को एफडी पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। यहां हम आपको बैंक ऑफ बड़ौदा की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें आप सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर गारंटी के साथ 23,508 रुपये तक का फिक्स प्राप्त कर सकते हैं।

आज भी सुरक्षित निवेश के लिए एफडी पर भरोसा करते हैं ज्यादातर भारतीय

आज के इस जमाने में ज्यादातर भारतीय सुरक्षित निवेश के लिए एफडी पर ही भरोसा करते हैं। एफडी में एक तय समय के बाद फिक्स ब्याज के साथ पूरा मूल धन वापस मिल जाता है। पब्लिक सेक्टर का बैंक ऑफ बड़ौदा 444 दिनों की अवधि वाली एफडी पर अपने ग्राहकों को सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। ये सरकारी बैंक 444 दिन वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.60 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.10 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन (80 साल से ज्यादा उम्र के लोग) को 7.20 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा 3 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.00 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.10 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।

₹1,00,000 जमा करें और पाएं ₹23,508 का फिक्स ब्याज

अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं यानी आपकी उम्र 60 साल से कम है और बैंक ऑफ बड़ौदा में 3 साल की एफडी स्कीम में 1,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,21,341 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के फिक्स 21,341 रुपये शामिल हैं। इसी तरह, अगर आप सीनियर सिटीजन हैं यानी आपकी उम्र 60 साल से ऊपर है और आप बैंक ऑफ बड़ौदा में 1,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,23,144 रुपये मिलेंगे, जिसमें 23,144 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है और अगर आप सुपर सीनियर सिटीजन हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा में 3 साल की एफडी स्कीम में 1,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,23,508 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के फिक्स 23,508 रुपये भी शामिल हैं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा