1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. बंद पड़ा Disney+ Hotstar तो करें ये जुगाड़, यहां लाइव देखें Ind VS Aus मैच

बंद पड़ा Disney+ Hotstar तो करें ये जुगाड़, यहां लाइव देखें Ind VS Aus मैच

 Published : Feb 17, 2023 04:39 pm IST,  Updated : Feb 17, 2023 04:39 pm IST

लेकिन यदि आप क्रिकेट के दिवाने हैं तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। Disney+ Hotstar के अलावा क्रिकेट मैच का लाइव प्रसारण यहां चल रहा है।

Disney Hotstar- India TV Hindi
Disney Hotstar Image Source : FILE

क्रिकेट के शौकीनों के लिए आज का दिन काफी मुश्किलों भरा रहा। आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट मैच का प्रसारण करने वाली एप Disney+ Hotstar अचानक भारत में बंद पड़ गई। देश भर में यूजर्स को इस एप का इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है। बता दें कि आज से दिल्ली में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा क्रिकेट टेस्ट मैच शुरू है, जिसका डिजिटल प्रसारण Disney+ Hotstar पर हो रहा है। 

लेकिन यदि आप क्रिकेट के दिवाने हैं तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। Disney+ Hotstar के अलावा क्रिकेट मैच का लाइव प्रसारण जियो क्रिकेट के प्लेटफॉर्म पर चल रहा है। जियो टीवी मोबाइल एप पर क्रिकेट मैच का प्रसारण हो रहा है। इसके लिए आपको सिर्फ जियोटीवी एप पर लॉगइन करना होगा। जियो यूजर्स यहां Ind VS Aus मैच देख सकते हैं। 

Disney+ Hotstar की ओर से आया बयान 

Disney+ Hotstar के बंद पड़ते ही Downdetector.in पर शिकायतों का अंबार लग गया। वहीं ट्विटर पर यूजर्स शिकायत करने हैं। एक यूजर्स ने जब इस समस्या के साथ ट्वीट किया तब उसपर Disney+ Hotstar के तरफ से रिप्लाई कर इस बात की जानकारी दी गई कि ऐप में समस्या आई है और कंपनी उसे ठीक करने पर लगातार काम कर रही है। स्ट्रीमिंग सर्विस कंपनी ने यूजर्स को भरोसा जताया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। 

किन शहरों में आ रही है ​ज्यादा दिक्कत 

डाउनडिटेक्टर पर आउटेज मैप के अनुसार, सबसे अधिक रिपोर्ट दर्ज करने वाले स्थानों में दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, नागपुर, हैदराबाद, मुंबई और चंडीगढ़ शामिल हैं। डेस्कटॉप और Disney+ Hotstar दोनों यूजर्स ने समान मुद्दों के बारे में शिकायत की है। इस गड़बड़ी के बाद लोग ट्विटर पर खूब अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। यूजर एक के बाद एक ट्विटर पर स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं।

Ind VS Aus का हो रहा है मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस सीरीज में भारतीय टीम पहला मैच नागपुर में पारी और 132 रनों से जीतकर 1-0 से आगे है। अब बारी है दिल्ली के रण की जहां टीम इंडिया की नजरें होंगी सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने पर। इस बीच हॉटस्टार ही डाउन हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा