1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Gold Price Today : सोना चांदी की कीमतों में आया बदलाव, जानिए आज क्या हैं 22 और 24 कैरेट गोल्ड के दाम

Gold Price Today : सोना चांदी की कीमतों में आया बदलाव, जानिए आज क्या हैं 22 और 24 कैरेट गोल्ड के दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 05, 2022 05:52 pm IST,  Updated : Jan 05, 2022 05:52 pm IST

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,815 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 352 रुपये की तेजी के साथ 60,725 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

Gold Price Today : सोना चांदी की...- India TV Hindi
Gold Price Today : सोना चांदी की कीमतों में आया बदलाव, जानिए आज क्या हैं 22 और 24 कैरेट गोल्ड के दाम 

Highlights

  • सोना 154 रुपये की तेजी के साथ 46,969 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद
  • पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,815 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ
  • चांदी भी 352 रुपये की तेजी के साथ 60,725 रुपये प्रति किलोग्राम पर

नयी दिल्ली। ओमिक्रॉन के संकट के बीच निवेशकों ने एक बार फिर सोने पर दांव लगाने की तैयारी कर दी है। इंटरनेशनल मार्केट में तेजी के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 154 रुपये की तेजी के साथ 46,969 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार कि पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,815 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 352 रुपये की तेजी के साथ 60,725 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,373 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई 

थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,816 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 22.92 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में बुधवार को सोने का भाव मजबूत होकर 1,816 डॉलर प्रति औंस हो गया जिससे यहां सोने की कीमतों में मजबूती आई।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा