1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Gold rate today: सोने और चांदी के भाव में आज भी गिरावट, अब टूटकर इतने पर आया 10 ग्राम सोना

Gold rate today: सोने और चांदी के भाव में आज भी गिरावट, अब टूटकर इतने पर आया 10 ग्राम सोना

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Aug 02, 2022 06:36 pm IST,  Updated : Aug 02, 2022 06:36 pm IST

Gold rate today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतें क्रमश: 1,771 डॉलर प्रति औंस और 20.25 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बनी हुई थीं।

Gold Rate today- India TV Hindi
Gold Rate today Image Source : INDIA TV

Gold rate today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 289 रुपये की गिरावट के साथ 51,877 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,166 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 841 रुपये की पर्याप्त गिरावट के साथ 58,480 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 59,321 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलाव नहीं

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतें क्रमश: 1,771 डॉलर प्रति औंस और 20.25 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बनी हुई थीं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिका और चीन के बीच संभावित तनाव की वजह से डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने का आरंभिक लाभ खत्म हो गया।’’

वायदा बाजार में सोने में 152 रुपये की गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को सोना 152 रुपये की गिरावट के साथ 51,365 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोना 152 रुपये यानी 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,365 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 15,582 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वायदा बाजार में चांदी लुढ़की

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 526 रुपये की गिरावट के साथ 57,800 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 526 रुपये यानि 0.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,800 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 16,487 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा