1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. इस साल खोल सकते हैं ये वाला बिजनेस, 20 से 25% ग्रोथ के साथ कमा सकते हैं मोटा मुनाफा

इस साल खोल सकते हैं ये वाला बिजनेस, 20 से 25% ग्रोथ के साथ कमा सकते हैं मोटा मुनाफा

 Published : Apr 20, 2023 08:40 pm IST,  Updated : Apr 20, 2023 08:40 pm IST

रेटिंग एजेंसी इक्रा के अनुसार क्विक सर्विस रेस्तरां उद्योग के चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 20-25 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।

Quick Service Restaurant- India TV Hindi
Quick Service Restaurant Image Source : FILE

अगर आप भी नए बिजनेस की तलाश में हैं तो आपके लिए क्विक सर्विस रेस्टोरेंट के कारोबार में तरक्की की काफी उम्मीदें हैं। क्योंकि इस कारोबार की भारत में जबर्दस्त डिमांड है और इस बिजनेस में करीब 25 प्रतिशत ग्रोथ की उम्मीद जताई जा रही है। 

रेटिंग एजेंसी इक्रा के अनुसार क्विक सर्विस रेस्तरां उद्योग के चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 20-25 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। मजबूत मांग तथा स्टोर की संख्या में बढ़ोतरी से यह क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ेगा। 

इक्रा ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में क्षेत्र के राजस्व में सालाना आधार पर लगभग 30-35 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। एजेंसी का मानना है कि चालू वित्त वर्ष में यह वृद्धि कुछ कम होगी, इसके बावजूद क्षेत्र सालाना आधार पर 20-25 प्रतिशत तक बढ़ेगा। इक्रा ने कहा कि यदि किसी तरह के जोखिम मसलन कोविड की लहर या महंगाई का दबाव बढ़ाने वाली ब्याज दर व्यवस्था की स्थिति बनती है, तो क्षेत्र की वृद्धि पर भी इसका असर पड़ेगा। 

इक्रा का अनुमान है कि घरेलू क्विक-सर्विस रेस्तरां उद्योग की शीर्ष पांच कंपनियां वित्त वर्ष 2022-23 और 2024-25 के बीच लगभग 2,300 स्टोर जोड़ सकती हैं। इस अवधि के लिए अनुमानित निवेश लगभग 5,800 करोड़ रुपये है, जो कि कोविड-पूर्व के स्तर से दोगुना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा