1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. अब घर बैठे Passport के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई, इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

अब घर बैठे Passport के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई, इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 05, 2023 06:37 pm IST,  Updated : Apr 05, 2023 06:37 pm IST

भारत से बाहर किसी भी देश में जाने के लिए Passport होना अनिवार्य है। इसी के आधार पर विदेशों में नागरिकता की पहचान होती है। इसके लिए घर बैठे ऑनलाइन Passport अप्लाई कर सकते हैं। यहां जानें ऑनलाइन Passport अप्लाई के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स, नियम और शर्तें।

Simple steps for online passport apply- India TV Hindi
ऑनलाइन पासपोर्ट अप्लाई करने के तरीके Image Source : CANVA

Simple steps for online passport apply: देश से बाहर विदेश में जाने के लिए पासपोर्ट होना अनिवार्य है। इसके बिना वीजा नहीं ले सकते हैं। इसके बनवाने के लिए अब किसी भी सरकारी कार्यालय में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। अब घर बैठे ऑनलाइन Passport अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन Passport अप्लाई करने की फीस जमा कर इसे आसानी से ट्रैक कर पाएंगे। क्या आप भी विदेश में घूमने या फिर जॉब करने के लिए जाना चाहते हैं? ऑनलाइन Passport अप्लाई करने लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स तैयार कर लें। यहां जानें Passport अप्लाई करने की प्रक्रिया, नियम और शर्तें।

ऑनलाइन Passport अप्लाई करने लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स

1. ऑनलाइन Passport अप्लाई करने लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते हैं। 

2. Passport के लिए डेटऑफ बर्थ सर्टिफिकेट के रूप में 10वीं की मार्कशीट, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत पड़ेगी।
3. इसके लिए आप एड्रेस प्रूफ के रूप में IT विभाग का असेसमेंट ऑर्डर, राशन कार्ड या बिजली, पानी का बिल दें।
4. ऑनलाइन Passport अप्लाई करते समय वोटर आईडी और बैंक पासबुक की जरूरत पड़ सकती है।
5. इसके अलावा भारत की नागरिकता, पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट बनवा लें।

ऑनलाइन Passport अप्लाई फीस

ऑनलाइन Passport अप्लाई फीस 3500 रुपये है। इसके अलावा 60 पेज पासपोर्ट बुकलेट के लिए 4000 रुपये फीस है। यानी दोनों पासपोर्ट एक ही है लेकिन पेज के आधार पर जिसकी कीमत तय की गई है। अगर आप ऑनलाइन पासपोर्ट अप्लाई करने के बाद बहुत कम विदेशों में यात्रा करने वाले हैं तो 60 पेज पासपोर्ट बुलेट पर होने वाले खर्च को बचा सकते हैं। आपको बताते चलें की पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही इसे एड्रेस पर प्राप्त कर सकेंगे।

ऑनलाइन Passport अप्लाई करने की प्रक्रिया

1. ऑनलाइन Passport अप्लाई करने के लिए ईमेल आईडी रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।
2. पासपोर्ट ईमेल आईडी रजिस्ट्रेशन के लिए  https://portal2.passportindia.gov.in पर विजिट करें। 
3. इसके बाद न्यू यूजर वाले बॉक्स पर टिक मार्क कर प्रोसीड करें। 
4. रजिस्ट्रेशन पेज ओपन होने के बाद Passport Seva पर टैप कर अपने पासपोर्ट ऑफिस को चुने। 
5. अपना नाम, ईमेल आईडी और फोन नंबर डालने के बाद रजिस्टर पर क्लिक करें
6. अब ईमेल और फोन नम्बर दोनों जगह से ओटीपी कॉपी कर यहां पेस्ट कर दें। 
7. इसके बाद दोबारा से सेम वेबसाइट पर विजिट कर ईमेल आईडी से लॉग इन करें।
8. अब Apply for Fresh Passport पर टैप कर फॉर्म भरें और सारी डिटेल्स फिल करने के बाद पुलिस वेरिफिकेशन के लिए इंतजार करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा