1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. PPF, NSC, SSY जैसी स्मॉल सेविंग्स स्कीम की ब्याज दरों पर आया बड़ा फैसला, चेक करें नए इंटरेस्ट रेट

PPF, NSC, SSY जैसी स्मॉल सेविंग्स स्कीम की ब्याज दरों पर आया बड़ा फैसला, चेक करें नए इंटरेस्ट रेट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 31, 2022 06:07 pm IST,  Updated : Mar 31, 2022 06:07 pm IST

वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा, विभिन्न लघु बचत योजनाओं के लिये 2022-23 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

small saving schemes- India TV Hindi
small saving schemes Image Source : FILE

Highlights

  • पीपीएफ पर सालाना ब्याज दर पहली तिमाही में 7.1 प्रतिशत बनी रहेगी।
  • सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 प्रतिशत ब्याज प्रतिशत मिलेगा
  • पांच साल की आवर्ती जमा (आरडी) पर 5.8 प्रतिशत ब्याज मिलेगा

नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) और राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) जैसी लघु बचत योजनाओं पर वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। इन योजनाओं पर 2020-21 की पहली तिमाही से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पीपीएफ, एनएससी पर सालाना ब्याज दर पहली तिमाही में क्रमश: 7.1 प्रतिशत और 6.8 प्रतिशत बनी रहेगी।

निवेशकों के लिए राहत भरी खबर 

वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा, विभिन्न लघु बचत योजनाओं के लिये 2022-23 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी इन योजनाओं पर वही ब्याज मिलेगा जो, चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च, 2021) में था। लघु बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों को तिमाही आधार पर अधिसूचित किया जाता है। एक साल की मियादी जमा पर ब्याज दर एक अप्रैल, 2022 से शुरू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 5.5 प्रतिशत होगी। 

सुकन्या समृद्धि पर 7.6% की दर से ब्याज

वहीं बालिकाओं के लिए बचत योजना सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 प्रतिशत ब्याज प्रतिशत मिलेगा। अधिसूचना के अनुसार, पांच साल की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर र 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती रहेगी। बचत खाते पर ब्याज पहले की तरह चार प्रतिशत होगा। एक साल से पांच साल की अवधि के लिए मियादी जमा पर ब्याज 5.5 प्रतिशत से 6.7 प्रतिशत होगा। जबकि पांच साल की आवर्ती जमा (आरडी) पर 5.8 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा