1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. नवरात्रि में मां वैष्णो देवी के दर्शन होंगे आसान, नई दिल्ली से कटरा तक रोजाना चलेगी स्पेशल ट्रेन

नवरात्रि में मां वैष्णो देवी के दर्शन होंगे आसान, नई दिल्ली से कटरा तक रोजाना चलेगी स्पेशल ट्रेन

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 28, 2026 02:52 pm IST,  Updated : Sep 28, 2026 02:52 pm IST

नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन 12 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक रोजाना चलाई जाएगी।

indian railways, special trains, new delhi, Shri Mata Vaishno Devi Katra- India TV Hindi
नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन Image Source : MINISTRY OF RAILWAY

इस साल 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, जो 20 अक्टूबर तक चलेगी। हर बार की तरह, इस बार भी नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की पूरी संभावना है। ऐसे में भारतीय रेल भी माता रानी के श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए तैयारियों में जुट गया है। भारतीय रेल के उत्तर रेलवे जोन ने नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

12 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन 12 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक रोजाना चलाई जाएगी। रेलवे ने बताया कि नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक जाने वाली ट्रेन 12 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक रोजाना चलाई जाएगी। जबकि, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली तक जाने वाली ट्रेन 13 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक रोजाना चलाई जाएगी। 

किन-किन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन

NTES पोर्टल के मुताबिक, नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाई जाने वाली ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान पानीपत जंक्शन, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना जंक्शन, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी, शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। ये स्पेशल ट्रेन 12:15 घंटे में 655 किमी का सफर तय करेगी। इस ट्रेन में थर्ड क्लास एसी, स्लीपर क्लास और जनरल क्लास के डिब्बे होंगे।

ट्रेन नंबर- 04081 का पूरा टाइम टेबल

NTES पोर्टल से मिली जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक जाने वाली ट्रेन नंबर- 04081, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन रोजाना रात 23.45 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी। जिसके बाद ये गाड़ी 01:00 बजे पानीपत, 01:52 बजे कुरुक्षेत्र, 02:40 बजे अंबाला कैंट, 04:20 बजे लुधियाना जंक्शन, 05:27 बजे जालंधर कैंट, 07:20 बजे पठानकोट जंक्शन, 09:25 बजे जम्मू तवी और 11:10 बजे शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) स्टेशन से चलते हुए दोपहर 12:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर- 04082 का पूरा टाइम टेबल

वापसी में, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली तक जाने वाली ट्रेन नंबर- 04082, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन रोजाना रात 21.00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा से प्रस्थान करेगी। जिसके बाद ये गाड़ी 21:30 बजे शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर), 23:05 बजे जम्मू तवी, 00:50 बजे पठानकोट कैंट, 02:50 बजे जालंधर कैंट, 03:50 बजे लुधियाना जंक्शन, 05:50 अंबाला कैंट, 06:27 बजे कुरुक्षेत्र जंक्शन और 07:27 बजे पानीपत जंक्शन से चलते हुए सुबह 10.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने UPI ट्रांजैक्शन पर फीस वसूलने के फैसले पर रोक लगाने से किया इनकार, मामले में जारी किया नोटिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।