1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Women's Day 2025 : इस सरकारी स्कीम से अपनी बेटी का भविष्य करें सुरक्षित, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 70 लाख रुपये

Women's Day 2025 : इस सरकारी स्कीम से अपनी बेटी का भविष्य करें सुरक्षित, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 70 लाख रुपये

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 08, 2025 06:38 am IST,  Updated : Mar 08, 2025 06:38 am IST

Women's Day 2025 : इस विमन्स डे आप अपनी बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाकर उसके फ्यूचर को सुरक्षित कर सकते हैं। इस स्कीम में 8.2 फीसदी ब्याज दर मिलती है।

सुकन्या समृद्धि योजना- India TV Hindi
सुकन्या समृद्धि योजना Image Source : FILE

Women's Day 2025 : पूरी दुनिया में आज अंतरराष्ट्रीय विमन्स डे मनाया जा रहा है। हर किसी के जीवन में जन्म से ही महिलाओं का अमूल्य योगदान रहता है। चाहे वह मां के रूप में हो, बहन के रूप में, पत्नी के रूप में या फिर बेटी के रूप में हो। विमन्स डे पर जेंडर इक्विलिटी, रिप्रोडक्टिव राइट्स और महिलाओं के खिलाफ हिंसा और दुर्व्यवहार जैसे मुद्दों पर फोकस किया जाता है। समय के साथ यह दुनिया महिलाओं के लिए सहज और सुंदर बन रही है। आज हम आपको एक ऐसी सरकारी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपनी बेटी का फ्यूचर बेहतर बना सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना

अक्सर पेरेंट्स को अपने बच्चों की हायर एजुकेशन और शादी में होने वाले खर्च की चिंता सताती रहती है। बढ़ती महंगाई में इन खर्चों को पूरा करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता। ऐसे में सरकार की बेटियों के लिए एक स्कीम है। इसका नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। इस स्कीम में आप बेटी के जन्म से ही निवेश करें तो आपको किसी भी बड़े खर्चे की चिंता नहीं सताएगी। यह एक सरकार समर्थित स्मॉल सेविंग स्कीम है। आप पोस्ट ऑफिस या बैंकों के माध्यम से इसमें अपनी बेटी का खाता खुलवा सकते हैं। SSY पर सरकार ने सबसे अधिक 8.2 फीसदी ब्याज दर तय की हुई है। यह सालाना चक्रवृद्धि ब्याज दर है। आइए इस स्कीम से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।

SSY से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

 

  1. सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में पेरेंट्स अपनी बेटी की उम्र 10 साल पूरी होने से पहले तक खाता खुलवा सकते हैं।
  2. एक परिवार से सिर्फ 2 बेटियों का ही SSY में अकाउंट खुलवाया जा सकता है। जुड़वा या तीन बच्चे एक साथ होने के मामलों में 2 से अधिक खाते खुलवाए जा सकते हैं।
  3. इस योजना में एक वित्त वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1,50,000 रुपये जमा करा सकते हैं। यह निवेश आप किश्तों में या एकमुश्त कर सकते हैं।
  4. SSY में खाता खुलवाने के अधिकतम 15 साल पूरे होने तक योगदान किया जा सकता है।
  5. यह योजना EEE स्टेटस के साथ आती है। यानी इसमें निवेश राशि, ब्याज आय और मैच्योरिटी की रकम तीनों टैक्स फ्री होती है।
  6. कोई निवेशक अपनी बेटी के जन्म के तुरंत बाद इस स्कीम में खाता खुलवाता है, तो वह 15 साल तक अपना योगदान जमा करा सकता है। इसके बाद 6 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। इस दौरान निवेश नहीं करना होता है, लेकिन ब्याज मिलता रहता है।
  7. इस योजना में बेटी के 18 साल के होने पर मैच्योरिटी की रकम का 50 फीसदी निकाला जा सकता है। बची हुई रकम बेटी की उम्र 21 साल होने पर निकाली जा सकती है।
  8. इस स्कीम में एक साल में किये 1.50 लाख रुपये तक के निवेश पर इनकम टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।

मैच्योरिटी पर मिलेंगे 70 लाख रुपये

एसएसवाई में आपकी बेटी को मैच्योरिटी के समय 70 लाख रुपये तक की बड़ी रकम मिल सकती है। मान लीजिए आप अपनी बेटी की उम्र 1 साल होने पर सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाते हैं। अगर आप हर वित्त वर्ष में 1,50,000 रुपये निवेश करेंगे, तो जब बेटी की उम्र 21 साल की होगी यानी मैच्योरिटी के समय कुल 69,27,578 रुपये का फंड जमा हो जाएगा। इसमें आपके द्वारा निवेश की गई रकम 22,50,000 रुपये होगी और ब्याज आय 46,77,578 रुपये होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा