1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. PNB में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹30,681 का फिक्स ब्याज, गारंटी के साथ

PNB में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹30,681 का फिक्स ब्याज, गारंटी के साथ

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 16, 2025 10:22 am IST,  Updated : Aug 16, 2025 10:22 am IST

पीएनबी में 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है।

pnb, punjab national bank, pnb fd, pnb 24 months fd, pnb 24 months fd interest rate, pnb 24 months f- India TV Hindi
2 लाख रुपये जमा करने पर मिलेगा 30,681 रुपये का फिक्स ब्याज Image Source : PTI

PNB Savings Schemes: भारतीय रिजर्व बैंक ने अगस्त में हुई एमपीसी की एक अहम मीटिंग में रेपो रेट में किसी तरह के बदलाव की घोषणा नहीं की। हालांकि, इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रेपो रेट में 1.00 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। आरबीआई ने फरवरी में 0.25 प्रतिशत, अप्रैल में 0.25 प्रतिशत और फिर जून में 0.50 प्रतिशत रेपो रेट घटाया था। रेपो रेट में 1.00 की कटौती करने के बाद बैंकों ने भी एफडी की ब्याज दरें घटा दी थीं। पब्लिक सेक्टर का पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी अब एफडी खातों पर 3.25 प्रतिशत से लेकर 7.40 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।

390 दिनों की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है पीएनबी

पीएनबी में 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। पंजाब नेशनल बैंक 390 दिनों की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। ये सरकारी बैंक 390 दिनों की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.60 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.10 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन (80 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग) को 7.40 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, पंजाब नेशनल बैंक 2 साल की अवधि वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.40 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 6.90 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.20 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

2 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करने पर मिलेगा 30,681 रुपये का फिक्स ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में अगर 2 साल की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा किए जाएं तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर कुल 2,27,080 रुपये मिलेंगे, जिसमें 27,080 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। इसी तरह, अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और पीएनबी में 2 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको कुल 2,29,325 रुपये मिलेंगे, जिसमें 29,325 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। इसी तरह, अगर आप सुपर सीनियर सिटीजन हैं और पीएनबी में 2 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको कुल 2,30,681 रुपये मिलेंगे, जिसमें 30,681 रुपये का फिक्स गारंटीड ब्याज जुड़ा हुआ है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा