1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Bank of Baroda में 444 दिनों की FD में ₹1,00,000 जमा करें तो कितना ब्याज मिलेगा, देखें कैलकुलेशन

Bank of Baroda में 444 दिनों की FD में ₹1,00,000 जमा करें तो कितना ब्याज मिलेगा, देखें कैलकुलेशन

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 03, 2026 10:20 am IST,  Updated : May 03, 2026 10:20 am IST

बैंक ऑफ बड़ौदा 444 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.45 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

Bank of Baroda fd, Bank of Baroda 444 days fd, Bank of Baroda 444 days fd interest rate, Bank of Bar- India TV Hindi
बैंक ऑफ बड़ौदा Image Source : JUSTDIAL

Bank of Baroda Savings Scheme: बैंक ऑफ बड़ौदा, देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है, जिसके पास एसबीआई के बाद सबसे ज्यादा ग्राहक हैं। ग्राहकों के अलावा, मार्केट कैप के लिहाज से भी बैंक ऑफ बड़ौदा देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को अलग-अलग बचत खातों पर शानदार रिटर्न दे रहा है। ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) खातों पर बंपर ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा अलग-अलग अवधि वाले एफडी खातों पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। आइए जानते हैं कि बैंक ऑफ बड़ौदा में 444 दिनों की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करें तो कितना ब्याज मिलेगा?

444 दिनों की एफडी पर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक कम से कम 7 दिनों की अवधि के लिए भी एफडी खाता खुलवा सकते हैं। इसके अलावा, आप इस सरकारी बैंक में ज्यादा से ज्यादा 10 साल की अवधि के लिए एफडी करा सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा में 7 से 45 दिनों वाली एफडी स्कीम पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 4.00 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है। इसी तरह, बैंक ऑफ बड़ौदा 46 से 60 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 5.00 प्रतिशत से लेकर 5.50 प्रतिशत तक, 181 से 210 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 5.50 प्रतिशत से लेकर 6.00 प्रतिशत तक, 444 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.45 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत का मोटा ब्याज मिल रहा है।

444 दिनों की FD में ₹1,00,000 जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज

बैंक ऑफ बड़ौदा में 444 दिनों की एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 8094 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 1,08,094 रुपये मिलेंगे। अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा में 444 दिनों की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर आपको 8743 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 1,08,743 रुपये मिलेंगे। इसी तरह, अगर आप अति वरिष्ठ नागरिक हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा में 444 दिनों की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपको 8873 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 1,08,873 रुपये मिलेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा