Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Aadhaar Card में नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रोसेस

Aadhaar Card में नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रोसेस

Written By: Pawan Jayaswal
Published : Feb 21, 2025 06:19 pm IST, Updated : Feb 27, 2025 03:24 pm IST

How to update new mobile number in Aadhaar : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन नहीं है। इसके लिए आपको आधार सेंटर जाना ही होगा।

आधार कार्ड- India TV Paisa
Photo:FILE आधार कार्ड

How to update new mobile number in Aadhaar : मुकेश का आधार कार्ड उस समय बना था, जब वह 10 साल का था। उस समय पूरे परिवार ने अपने आधार कार्ड एक साथ ही बनवाए थे। ऐसे में परिवार के सभी लोगों के आधार कार्ड पापा के मोबाइल नंबर से ही लिंक हुए थे। अब दिक्कत यह है कि मुकेश को जब भी आधार से जुड़ा कोई काम होता है तो ओटीपी पापा के नंबर पर जाता है। ऐसे में अब मुकेश अपने आधार कार्ड को अपने नंबर से लिंक करवाना चाहता है। मुकेश जैसे लाखों ऐसे लोग हैं, जो इस समस्या से जूझ रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या आधार कार्ड में घर बैठे ऑनलाइन अपना नंबर अपडेट कर सकते हैं? जवाब है- नहीं। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन नहीं है। इसके लिए आपको आधार नामांकन केंद्र जाना ही होगा। आइए जानते हैं कि इसका क्या प्रोसेस है।

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का ऑफलाइन प्रोसेस

  • आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। आप UIDAI की वेबसाइट (https://appointments.uidai.gov.in/easearch.aspx) पर जाकर अपने नजदीकी केंद्र का पता लगा सकते हैं।
  • आधार सेवा केंद्र पर जाकर आधार अपडेट/करेक्शन फॉर्म को भरें। इस फॉर्म में अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • इस फॉर्म के साथ आपको अपना आधार कार्ड और दूसरे पहचान पत्र जैसे वोटर आईडी या पासपोर्ट आदि सबमिट करने होंगे।
  • यहां आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा। इसमें फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन शामिल हो सकते हैं।
  • अब मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको एक फीस देनी होगी, जिसकी आपको स्लिप मिलेगी। इस तरह आपका नया नंबर अपडेट हो जाएगा।

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का ऑनलाइन प्रोसेस

  • आपको https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना होगा।
  • होम पेज पर Book an Appointment पर क्लिक करें।
  • अब अपने क्षेत्र का चयन करके Proceed to book appointment पर क्लिक कर दें।
  • अब Aadhaar Update ऑप्शन में मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर Generate OTP पर क्लिक करें।
  • अब अपॉइंटमेंट डिटेल भरें और Next बटन पर क्लिक कर लें। अगले पेज में आपको पर्सनल जानकारी भरनी होगी।
  • अब मोबाइल नंबर वाले ऑप्शन पर टिक करके Next बटन पर क्लिक कर दें। अगले पेज में आपको दिन और तारीख चुननी होगी।
  • अब आपको एक रसीद मिलेगी, जिसमें सारी जानकारी होगी। इस रसीद को तय तारीख पर आपको आधार सेंटर में दिखाना होगा।
  • इस तरह ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करके आप आधार सेंटर में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement