1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. चंडीगढ़
  4. पंजाब: बीएसएफ ने बरामद की 22 किलोग्राम हेरोइन, पाक तस्कर फरार

पंजाब: बीएसएफ ने बरामद की 22 किलोग्राम हेरोइन, पाक तस्कर फरार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2020 11:35 am IST,  Updated : Jan 17, 2020 11:35 am IST

बीएसएफ ने पंजाब में गुरदासपुर सेक्टर की चोन्तरा सीमा चौकी से 22 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

Punjab BSF recovered 22 kg heroin, Pakistan smuggler...- India TV Hindi
Punjab BSF recovered 22 kg heroin, Pakistan smuggler absconding

नई दिल्ली।  बीएसएफ ने पंजाब में गुरदासपुर सेक्टर की चोन्तरा सीमा चौकी से 22 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ को सीमा चौकी से करीब 22 किलोग्राम हेरोइन के 22 पैकेट, 90 कारतूस और दो मैगजीन, वाईफाई कनेक्टर, दो स्मार्टफोन, एक सामान्य फोन और बीओपी का एक पाइप मिला। उन्होंने बताया कि बीएसएफ बलों ने चौकी के पास बाड़ के नजदीक कुछ गतिविधि देखने के बाद गोलीबारी की। इसके बाद तस्कर पाकिस्तान की ओर भाग गए। बीएसएफ के जवानों को उस जगह की तलाश के बाद यह सामान मिला। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chandigarh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पंजाब

bsf