1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, वीडियो में बम फेंककर भागते दिखे आरोपी

चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, वीडियो में बम फेंककर भागते दिखे आरोपी

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Apr 01, 2026 06:02 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 11:32 pm IST

चंडीगढ़ के सेक्टर 37 स्थित पंजाब बीजेपी दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ब्लास्ट कम तीव्रता का था। इस बीच आरोपियों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे बम फेंककर भागते नजर आ रहे हैं।

चंडीगढ़ बीजेपी दफ्तर...- India TV Hindi
चंडीगढ़ बीजेपी दफ्तर के पास धमाका Image Source : REPORTER INPUT

चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाके की खबर है। धमका होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। यह धमाका कम तीव्रता था। इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें पंजाबी में बात करते हुए आरोपी बीजेपी दफ्तर पर बम फेंकते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो को आरोपियों के ही फोन से शूट किया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के सेक्टर 37 स्थित पंजाब बीजेपी दफ्तर के बाहर पार्किंग  में धमाक होने से हड़कंप मच गया। हालांकि धमाके की इंटेंसिटी कम थी। 

एसएसपी ने क्या बताया?

वहीं इससे पहले चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे ब्लास्ट के लिए कोई छोटी क्रूड टाइप की चीज का इस्तेमाल हुआ है। उन्होंने बताया कि CFSL की टीम यहां पहले ही पहुंची है वहीं अब NIA की टीम भी पहुंच चुकी है। हम जांच कर रहे हैं कि कैसे ब्लास्ट हुआ है। हालांकि पुलिस के बयान के बाद एक वीडियो में आरोपी बम फेंककर भागते नजर आए।

Chandigarh blast
Image Source : REPORTER INPUTपार्किंग में खड़ी स्कूटी के पास धमाका

पार्किंग में खड़ी स्कूटी के पास धमाका

शुरुआत में मौके का मुआयना कर रहे कुछ पुलिस अधिकारी बैट्री फटने की आशंका जता रहे थे। पुलिस कहा कहना था कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट तौर पर पता चल पाएगा कि इस धमाके की वजह क्या है। बताया जाता है कि पार्किंग में खड़ी एक स्कूटी के पास यह धमाका हुआ। लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद साफ हो गया कि यहां ग्रेनेड फेंका गया था।

विस्फोट शाम करीब पांच बजे हुआ। भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने इसे पार्टी कार्यालय पर "हमला" करार दिया।  प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख विनीत जोशी ने बताया कि कार्यालय के कर्मचारियों ने धमाके की आवाज सुनी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा, "धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गई। एक स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गया। एक कार के शीशे टूट गए। दीवार पर छर्रों के निशान दिखाई दे रहे हैं।" 

उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पिछले चार दिन से पार्टी कार्यालय में ही ठहरे हुए थे और बुधवार सुबह छह बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा, ''यह विस्फोट कैसे हुआ? पुलिस ही विस्तृत जानकारी दे सकती है। पार्टी कार्यालय के बाहर विस्फोट होना चिंता का विषय है।'' भाजपा की पंजाब इकाई का मुख्यालय सेक्टर 37 में स्थित है, जहां लॉ भवन और एक पेट्रोल पंप भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।