1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. फिरोजपुर: सड़क पर ही भिड़ गए दो गुट, जमकर चली गोलियां, एक युवक की मौत

फिरोजपुर: सड़क पर ही भिड़ गए दो गुट, जमकर चली गोलियां, एक युवक की मौत

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 06, 2025 10:44 am IST,  Updated : Jun 06, 2025 10:44 am IST

घटना के दो वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें युवक सड़ पर खुलेआम फायरिंग करते देखे जा सकते हैं। मृतक के पिता ने कहा है कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जानी चाहिए।

Firozpur firing- India TV Hindi
फिरोजपुर फायरिंग में आशू मोगा की मौत Image Source : INDIA TV

पंजाब के फिरोजपुर में दो गुटों के बीच हुए गैंगवार में एक युवक की मौत हो गई। गैंगवार के दौरान सड़क पर जमकर फायरिंग हुई। घटना से जुड़े दो वीडियो भी सामने आए हैं। फिरोजपुर शहर के मक्खू गेट के पास टैटू बनाने वाली दुकान के बाहर दो गुटों में फायरिंग हुई। फायरिंग में एक आशु मोंगा की मौके पर मौत हो गई। ये इलाका भीड़ भाड़ वाला है और हर समय ही सड़क पर लोग गुजरते हैं। ऐसे में सरेआम फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतक के पिता का बयान

पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक आशु मोंगा के पिता भूषण कुमार ने कहा कि हमें मामले का पता नहीं है। यह मेरा छोटा बेटा था। मेरे साथ गाड़ियों का काम करता था, लेकिन गोली मार कर इसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस को जल्द आरोपियों को पकड़ना चाहिए।

पुलिस का बयान

एसपीडी मनजीत सिंह ने बताया कि आशु मोंगा की फायरिंग में मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि टैटू की दुकान पर क्या बात हुई, जिसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। घटना के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें कुछ लोग फायरिंग शुरू होने के बाद मौके से भागते दिख रहे हैं।

सीसीटीवी वीडियो में क्या?

सीसीटीवी वीडियो में आशु मोगा नामक युवक अपने तीन साथियों के साथ टैटू बनाने वाली दुकान के अंदर जाता दिख रहा है। वह अकेला अंदर जा रहा है बाकी साथी बाहर खड़े दिख रहे हैं। अचानक अंदर गोली चलती है और उसके दूसरे साथी अपने बचाव के लिए भागते दिख रहे हैं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी होती है। युवकों को सड़क पर भागते हुए और गलियों में छिपते हुए गोलियां चलाते देखा जा सकता है। इस दौरान दो लड़कियां टैटू बनाने वाली दुकान से निकलकर स्कूटी से भागते हुए भी देखी जा सकती हैं।

(फिरोजपुर से राजेश कटारिया की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।