1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. INDIA TV-CNX Opinion Poll: पंजाब की 13 सीटों में से किस पार्टी के हिस्से में सबसे ज्यादा सीटें? यहां जानें

INDIA TV-CNX Opinion Poll: पंजाब की 13 सीटों में से किस पार्टी के हिस्से में सबसे ज्यादा सीटें? यहां जानें

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Mar 05, 2024 01:52 pm IST,  Updated : Mar 05, 2024 02:04 pm IST

INDIA TV-CNX की ओर से पंजाब की जनता का मूड जानने के लिए ओपिनियन पोल किया गया है। आइए जानते हैं इस पोल में किस पार्टी को मिली है बढ़त।

INDIA TV-CNX Opinion Poll- India TV Hindi
INDIA TV-CNX Opinion Poll Image Source : INDIA TV

लोकसभा चुनाव 2024 में अब काफी कम समय बाकी है। ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। इस चुनाव के लिहाज से पंजाब काफी अहम राज्य हो जाता है। बीते कुछ समय से इस राज्य की सियासत में कई बड़े परिवर्तन हुए हैं। कांग्रेस, अकाली व भाजपा के अलावा साल 2019 के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी बड़ी ताकत के रूप में उभरी है। ऐसे में INDIA TV-CNX की ओर से पंजाब की जनता का मूड जानने के लिए ओपिनियन पोल किया गया है। आइए जानते हैं इस पोल में किस पार्टी को मिली है बढ़त। 

किसे कितनी सीटें मिली रहीं?

इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक, पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आ रही है। सूबे की 13 सीटों से में से AAP 6 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है जबकि कांग्रेस के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं। वहीं, बीजेपी 3 और अकाली दल 1 सीट पर जीत दर्ज कर सकती है।

यहां पढ़ें सभी सीटों के समीकरण

  • फतेहगढ़ साहिब (SC)- 2019 में कांग्रेस के डॉ अमर सिंह जीते, 2014 में यहां AAP जीती थी> ओपिनियन पोल के मुताबिक ये सीट AAP जीत सकती है।
  • फरीदकोट (SC)- 2019 में कांग्रेस के मोहम्मद सादिक जीते। इस सीट से एक बार प्रकाश सिंह बादल और तीन बार सुखबीर सिंह बादल भी सांसद रहे हैं। ओपिनियन पोल के मुताबिक ये सीट AAP जीत सकती है।
  • संगरुर- अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान सांसद हैं। इससे पहले दो बार यहां से भगवंत मान सांसद रहे हैं। ओपिनियन पोल के मुताबिक ये सीट AAP के खाते में जा सकती है।
  • पटियाला- कांग्रेस की परनीत कौर सांसद हैं। इस सीट से पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी सांसद रह चुके हैं। 2014 में ये सीट AAP ने जीती थी। ओपिनियन पोल के मुताबिक ये सीट AAP जीत सकती है। 
  • जालंधर (SC)- 2023 के उपचुनाव में AAP के सुशील कुमार रिंकू जीते। ये कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है। कांग्रेस यहां 15 बार जीत हासिल कर चुकी है। लेकिन ओपिनियन पोल के मुताबिक AAP इस सीट पर फिर से जीत हासिल कर सकती है।
  • खाडूर साहिब- 2019 में कांग्रेस के जसबीर सिंह गिल सांसद बने। इससे पहले दो बार ये सीट अकाली दल के पास थी। ओपिनियन पोल के मुताबिक यहां इस बार AAP की जीत हो सकती है। 
  • लुधियाना- दो बार से कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू सांसद हैं। इससे पहले 2009 में कांग्रेस के मनीष तिवारी जीते थे। ओपिनियन पोल के मुताबिक ये सीट एक बार फिर कांग्रेस जीत सकती है। 
  • आनंदपुर साहिब - 2019 में कांग्रेस के मनीष तिवारी जीते। ओपिनियन पोल के मुताबिक इस बार ये सीट फिर से कांग्रेस जीत सकती है।
  • फिरोजपुर- सुखबीर सिंह बादल की सीट। 6 बार से यहां अकाली दल के सांसद हैं। ओपिनियन पोल के मुताबिक इस बार यहां कांग्रेस जीत दर्ज कर सकती है।
  • भटिंडा- अकाली दल का मजबूत किला। तीन बार से हरसिमरत कौर बादल सांसद हैं। ओपिनियन पोल के मुताबिक एक बार फिर ये सीट अकाली दल के खाते में जा सकती है।
  • गुरदासपुर- 2019 में बीजेपी के सनी देओल जीते। इस सीट से कई बड़े नाम सांसद रह चुके हैं जिनमें कांग्रेस के सुनील जाखड़, प्रताप सिंह बाजवा और बीजेपी के विनोद खन्ना का नाम शामिल है। ओपिनियन पोल के मुताबिक ये सीट एक बार फिर बीजेपी जीत सकती है।
  • अमृतसर- दो बार से कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला सांसद हैं। इस सीट से तीन बार नवजोत सिंह सिद्धू बतौर सांसद जीत चुके हैं। ओपिनियन पोल के मुताबिक ये सीट बीजेपी जीत सकती है। 
  • होशियारपुर (SC)- 2019 में बीजेपी के सोम प्रकाश जीते। 2014 में बीजेपी के विजय सांपला सांसद रहे। इस सीट से 1996 में कांशीराम और 1980 में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह भी सांसद रह चुके हैं। ओपिनियन पोल के मुताबिक ये सीट बीजेपी फिर से जीत सकती है।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll: मध्य प्रदेश में कांग्रेस का खाता खुलना मुश्किल, 29 में से 29 सीटों पर BJP का क्लीन स्वीप


Rajasthan Opinion Poll: राजस्थान में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, सभी 25 सीटों पर बीजेपी के जीतने की संभावना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।