1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. शराब के नशे में हुई लड़ाई में मजदूर की हत्या, शव अलाव में फेंका

शराब के नशे में हुई लड़ाई में मजदूर की हत्या, शव अलाव में फेंका

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 10, 2024 11:49 pm IST,  Updated : Dec 10, 2024 11:49 pm IST

होशियारपुर में एक व्यक्ति ने एक प्रवासी श्रमिक की हत्या कर दी। हत्या के बाद हमलावर ने शव को अलाव में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

पंजाब के होशियारपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक खेत में शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने एक प्रवासी श्रमिक की हत्या कर दी। घटना गढ़शंकर प्रखंड के चक सिंघा गांव की है। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के बाद हमलावर ने शव को अलाव में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। 

पुलिस ने बताया कि मूलरूप से झारखंड निवासी श्रमिक रम्पा उर्फ ​​राजू अपने परिवार के साथ एक स्थानीय किसान के खेत में एक कमरे में रहता था। रम्पा किसान के खेत में ही काम करता था। पुलिस ने बताया कि 8 दिसंबर की रात को रम्पा, उसका भाई चम्मू कुमार और दोस्त नुसम तूफानू जो झारखंड का ही रहने वाला है, खेत के पंप कक्ष के पास शराब पी रहे थे और सर्दी से बचने के लिए उन्होंने अलाव के तौर पर पराली जलाई हुई थी।

आधी रात को हुई बहस

पुलिस ने बताया कि पंप कक्ष में रम्पा की पत्नी सुषमा और उनका बच्चा भी था। पुलिस ने बताया कि आधी रात को रम्पा और नुसम के बीच बहस हो गई। पुलिस ने बताया कि चम्मू और सुषमा ने बीच-बचाव का प्रयास भी किया, लेकिन इसके बाद भी झगड़ा बढ़ता गया। पुलिस ने बताया कि गुस्से में आकर नुसम ने कथित तौर पर दरांती से रम्पा पर हमला कर दिया और उसके सिर, चेहरे, आंखों और बाएं हाथ पर कई वार किए। पुलिस ने बताया कि रम्पा जमीन पर गिर गया, जिसके बाद नुसम ने कथित तौर पर उसे घसीटा और आग में फेंक दिया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया और अंतत: उसकी मौत हो गई।

हथियार लेकर मौके से भागा आरोपी

पुलिस ने बताया कि साथ ही चम्मू और सुषमा बच्चे को लेकर मौके से भाग गए। पुलिस ने बताया कि नुसम भी हथियार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि अगली सुबह चम्मू ने नजदीकी पुलिस चौकी में पहुंचकर घटना के बारे में सूचना दी। पुलिस ने बताया कि एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि नुसम को गिरफ्तार कर लिया गया है और गढ़शंकर पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या एवं अपराध के सबूतों को नष्ट करने के आरोप में एक मामला दर्ज किया है। (भाषा)

ये भी पढ़ें- 

'सोनिया गांधी को मुझ पर भरोसा नहीं था', अपनी किताब में नजमा हेपतुल्ला ने कई घटनाओं का किया जिक्र

असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को दिया पहला टिकट, AAP-BJP हुई हमलावर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।