1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. सुखबीर सिंह बादल ने AAP सरकार पर साधा निशाना, कहा- बिक्रम मजीठिया से वापस ली गई जेड प्लस सुरक्षा

सुखबीर सिंह बादल ने AAP सरकार पर साधा निशाना, कहा- बिक्रम मजीठिया से वापस ली गई जेड प्लस सुरक्षा

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Avinash Rai
 Published : Apr 01, 2025 07:48 pm IST,  Updated : Apr 01, 2025 07:48 pm IST

शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया है कि शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया की सुरक्षा को हटा दिया गया है। इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर आप सरकार को घेरा है।

Sukhbir Singh Badal targeted the AAP government said Z Plus security was withdrawn from Bikram Majit- India TV Hindi
सुखबीर सिंह बादल ने AAP सरकार पर साधा निशाना Image Source : X

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। दरअसल पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया की सुरक्षा को हटा दिया गया है। इसे लेकर सुखबीर सिंह बादल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये दावा करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बिक्रम सिंह मजीठिया की जेड प्लस सुरक्षा हटाने को AAP सरकार की खतरनाक साजिश करार दिया है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि ये फैसला अकाली दल की लीडरशिप के खिलाफ गहरी साजिश का हिस्सा है। 

सुखबीर सिंह बादल ने AAP पर लगाया आरोप

सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार बिक्रम मजीठिया को झूठे नशा तस्करी के मामलों में फंसाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पहले ही लिखित रूप में मजीठिया पर नशे के झूठे आरोप लगाने के लिए मानहानि मामले में अदालत के सामने माफी मांग चुके हैं। इसके बावजूद अब उन्हें फिर से फंसाने की साजिश की जा रही है। मजीठिया की सुरक्षा हटाने को मेरी हत्या के असफल प्रयास से जोड़कर देखना चाहिए। ये हमला गुरु साहिबानों की कृपा से विफल हुआ है।

क्या बोले सुखबीर सिंह बादल

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने श्री हरमिंदर साहिब में हुए हमले की जांच को जानबूझकर कमजोर किया, जिसके कारण आरोपी को आसानी से जमानत मिल गई। सुखबीर बादल ने ये भी आरोप लगाया कि आप सरकार के वरिष्ठ अधिकारी खुलेआम अकाली दल के नेताओं और प्रवक्ताओं को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान इसपर चुप्पी साधे हुए हैं। सुखबीर बादल ने स्पष्ट कहा कि अगर बिक्रम मजीठिया या अकाली दल के किसी नेता या कार्यकर्ता को कोई नुकसान पहुंचा तो इसके लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और पंजाब के डीजीपी जिम्मेदार होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।