1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: गौशाला में हुई 78 गायों की मौत, जांच के लिए भेजे गए चारे के नमूने

राजस्थान: गौशाला में हुई 78 गायों की मौत, जांच के लिए भेजे गए चारे के नमूने

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 21, 2020 06:28 pm IST,  Updated : Nov 21, 2020 06:31 pm IST

राजस्थान के चुरू जिले की एक गौशाला में 78 गायों की मौत का मामला सामने आया है। यह मौतें शुक्रवार शाम से शनिवार दोपहर तक के दौरान हुई हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान के चुरू जिले की एक गौशाला में 78 गायों की मौत का मामला सामने आया है। यह मौतें शुक्रवार शाम से शनिवार दोपहर तक के दौरान हुई हैं। घटना सरदारशहर में बिल्युबास रामपुरा की श्रीराम गोशाला की है। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार शाम के बाद से इस गोशाला में 78 गायों की मौत हो चुकी है जबकि कुछ अन्य भी बीमार हैं। 

शनिवार दोपहर तक मिली जानकारी के अनुसार, पशुपालन एवं चिकित्सा विभाग की टीमें मौके पर मौजूद थीं। विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ जगदीश बरबड़ ने बताया कि गोशाला में शुक्रवार शाम को गायें अचानक बीमार होने लगी। रात में 78 गायों ने दम तोड़ दिया। कुछ और गायें भी बीमार हैं। 

हालांकि, उन्होंने बताया कि बीमार गायों में से ज्यादातर की हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि संभवत: कुछ विषाक्त चीज खाने के कारण ऐसा हुआ। चारे के नमूने लेकर उसे जांच के लिए भेजा गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Cow