1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. रात में खाना खाते महिला और उसकी तीन बेटियों की बिगड़ी तबीयत, एक की मौत

रात में खाना खाते महिला और उसकी तीन बेटियों की बिगड़ी तबीयत, एक की मौत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 11, 2024 11:52 pm IST,  Updated : Mar 11, 2024 11:56 pm IST

उदयपुर जिले के बाघपुरा थाना क्षेत्र में खाना खाने के बाद एक महिला और उनकी तीन बेटियों को उल्टियां होने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां एक बेटी की मौत हो गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

राजस्थान के उदयपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला और उनकी तीन बेटियां घर में बना खाना खाकर बीमार पड़ गई। इसमें एक बेटी की मौत हो गई। घटना उदयपुर जिले के बाघपुरा थाना क्षेत्र की है। खाना खाने के बाद एक महिला और उनकी तीन बेटियों को उल्टियां होने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां 9 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। 

दाल-रोटी खाने के बाद हुईं उल्टियां 

थानाधिकारी करनाराम जाट ने सोमवार को बताया कि कलावती (30) और उसकी तीन बेटियों हर्षिता (9), साक्षी (8) और हार्दिका (5) को रविवार रात को दाल रोटी खाने के बाद उल्टियां होने की शिकायत पर परिजन अस्पताल ले गए, जहां हर्षिता (9) की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला और उसकी दो बेटियों का अस्पताल में इलाज जारी है। 

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

थानाधिकारी करनाराम जाट के मुताबिक, महिला ने बताया है कि सभी ने रात को घर की बनी दाल और रोटी का सेवन किया था, जिसके बाद उन्हें उल्टियां होने लगीं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। जाट ने बताया कि भोजन विषाक्त था या नहीं इस बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा रिपोर्ट से ही पता चल पाएगा। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।