1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. इस शख्स ने बीवी को एनिवर्सिरी गिफ्ट में दी चांद पर जमीन

इस शख्स ने बीवी को एनिवर्सिरी गिफ्ट में दी चांद पर जमीन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 27, 2020 01:49 pm IST,  Updated : Dec 27, 2020 01:49 pm IST

अजमेर के रहने वाले धर्मेन्द्र ने अपनी प​त्नी सपना अनीजा को शादी की सालगिरह पर चांद पर जमीन खरीदकर दी है।

अजमेर के रहने वाले...- India TV Hindi
अजमेर के रहने वाले धर्मेन्द्र ने अपनी प​त्नी सपना अनीजा को शादी की सालगिरह पर चांद पर जमीन खरीदकर दी है।  Image Source : ANI

कवियों और शायरों के बीच प्रेम के इजहार में चांद या चंद्रमा एक खास जगह रखता है। फिल्मों में भी अक्सर प्रमियों को चांद तारे तोड़ लाने की बात कहते देखा जा सकता है। लेकिन अजमेर के शख्स ने कुछ ऐसा तोहफा अपनी पत्नी को दिया है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरत में है। दरअसल अजमेर के रहने वाले धर्मेन्द्र ने अपनी प​त्नी सपना अनीजा को शादी की सालगिरह पर चांद पर जमीन खरीदकर दी है। 

जी हां, सुनने में यह अटपटा लगेगा, लेकिन यह सौ फीसदी सच है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार धर्मेंद्र अपनी पत्नी को चंद्रमा पर तीन एकड़ जमीन खरीदकर गिफ्ट में दे दी है। धर्मेंद्र के मुताबिक अपनी शादी की आठवीं सालगिरह पर वे अपनी पत्नी सपना अनीजा के लिए कुछ खास करना चाहते थे। इसी जिद में उन्होंने चंद्रमा पर जमीन खरीदी है।

लूना सोसाइटी इंटरनेशनल से खरीदी जमीन 

धर्मेन्द्र के अनुसार 24 दिसंबर को उनकी मैरिज एनिवर्सिरी थीे। हर कोई कीमती चीज़ अपनी पत्नी को उपहार में देता है, लेकिन मैं कुछ अलग करना चाहता था। इसलिए, मैंने उसके लिए चंद्रमा पर 3 एकड़ जमीन खरीदी। धर्मेंद्र ने लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के माध्यम से ये जमीन खरीदी है। 

एक साल लगा जमीन पाने में

धर्मेंद्र ने बताया कि प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग एक साल लग गया। उन्होंने कहा, "मैं खुश हूं। मुझे लगता है कि मैं चंद्रमा पर जमीन खरीदने वाला राजस्थान का पहला आदमी हूं।"

लगा जैसे सचमुच चंद्रमा पर हूं

सपना अनीजा ने कहा कि समारोह के दौरान, उन्होंने (पति) मुझे संपत्ति के दस्तावेज का प्रमाण पत्र दिया। उन्हें अपने पति से इस तरह के विशेष "दुनिया से बाहर" उपहार मिलने की उम्मीद नहीं थी। ऐसा लगा कि हम सचमुच चंद्रमा पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।