1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के CM अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी के बाद सभी जांच रिपोर्ट ठीक

राजस्थान के CM अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी के बाद सभी जांच रिपोर्ट ठीक

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 28, 2021 03:02 pm IST,  Updated : Aug 28, 2021 03:02 pm IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी के बाद की सारी जांच रिपोर्ट ठीक आई हैं और वह ठीक महसूस कर रहे हैं।

राजस्थान के CM अशोक...- India TV Hindi
राजस्थान के CM अशोक गहलोत की सभी जांच रिपोर्ट ठीक Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी के बाद की सारी जांच रिपोर्ट ठीक आई हैं और वह ठीक महसूस कर रहे हैं। जयपुर के सरकारी सवाई मान सिंह अस्पताल के प्राचार्य डॉ सुधीर भंडारी ने शनिवार दोपहर संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की एंजियोप्लास्टी के बाद की सारी जांच रिपोर्ट ठीक आई हैं। वह अच्छा महसूस कर रहे हैं।

भंडारी ने कहा कि इस तरह के मामलों में आमतौर पर रोगी को एंजियोप्लास्टी के 24 घंटे के बाद घर भेज दिया जाता है। मुख्यमंत्री को घर भेजने के बारे में फैसला शाम तक किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि गहलोत की शुक्रवार को सवाई मान सिंह अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई और वह अभी अस्पताल में ही हैं। भंडारी ने बताया था कि, ‘‘मुख्यमंत्री की तीन मुख्य धमनियों में से एक में 90 प्रतिशत अवरोध मिला। उनकी एक धमनी की एंजियोप्लास्टी हुई। एक धमनी में स्टेंट लगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।