1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. 'लोकतंत्र की हत्या हो रही है..', बीजेपी पर भड़के अशोक गहलोत, जानें और क्या कहा

'लोकतंत्र की हत्या हो रही है..', बीजेपी पर भड़के अशोक गहलोत, जानें और क्या कहा

 Published : Mar 22, 2024 05:39 pm IST,  Updated : Mar 22, 2024 05:51 pm IST

डोटासरा ने कहा, ‘‘वर्ष 2014 में जब से मोदी जी आए उसके बाद में एक से एक प्रहार लोकतंत्र पर किये जा रहे हैं। दूसरी विपक्षी पार्टियों पर किये जे रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।’

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत- India TV Hindi
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत Image Source : FILE-PTI

जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते को ‘फ्रीज’ (लेनदेन पर रोक) करने को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और देश खतरनाक दौर से गुजर रहा है। कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को यहां प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में गहलोत ने कांग्रेस के बैंक खाते ‘फ्रीज’ किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी व अमित शाह के बगैर तो आप समझ सकते हैं कि केंद्र में एक पत्ता भी नहीं ह‍िलता। अब तो इनकी पार्टी वाले खुद ही इस बारे में टिप्पणी करने लगे हैं।

केंद्र पर बरसे अशोक गहलोत

गहलोत ने कहा कि ये मुद्दा गांव-गांव तक जा पहुंचा है और इस सरकार को ले डूबेगा। उन्होंने कहा, ‘‘देश में यह मुद्दा ऐसा बना है कि पूरे देश में बहुत बड़ी प्रतिक्रिया है। देश खतरनाक दौर से गुजर रहा है। देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है, संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। कांग्रेस के प्रदेश गोविंद सिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व केंद्र सरकार पर हमला बोला।

लोकतंत्र पर किये जा रहे प्रहारः गहलोत

डोटासरा ने कहा, ‘‘वर्ष 2014 में जब से मोदी जी आए उसके बाद में एक से एक प्रहार लोकतंत्र पर किये जा रहे हैं। दूसरी विपक्षी पार्टियों पर किये जे रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।’’ गहलोत ने इस मुद्दे को लेकर बाद में 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘लोकतंत्र की हत्या पर आमादा भाजपा।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘इलेक्टोरल बॉण्ड का महाघोटाला करने वाली भाजपा ने कांग्रेस के बैंक खाते ‘फ्रीज’ करके व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाकर साफ कर दिया है कि वह चुनाव जीतने के लिए सारे हथकंडे अपनाएगी।’’ कांग्रेस नेता गहलोत ने लिखा, ‘‘भाजपा की यह तानाशाही प्रवृत्ति लोकतंत्र के आधार चुनावों का गला घोंटकर चीन व रूस जैसी व्यवस्था बनाने पर उतारू है।

इनपुट- भाषा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।