1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान को नहीं मिल रही पर्याप्त मात्रा में कोरोना वैक्सीन, CM गहलोत का केंद्र पर आरोप

राजस्थान को नहीं मिल रही पर्याप्त मात्रा में कोरोना वैक्सीन, CM गहलोत का केंद्र पर आरोप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 05, 2021 04:52 pm IST,  Updated : Jul 05, 2021 04:52 pm IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को फिर कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण के लिए राजस्थान को केंद्र सरकार से पर्याप्त टीके नहीं मिल रहे हैं।

राजस्थान को नहीं मिल रही पर्याप्त मात्रा में कोरोना वैक्सीन, CM गहलोत का केंद्र पर आरोप- India TV Hindi
राजस्थान को नहीं मिल रही पर्याप्त मात्रा में कोरोना वैक्सीन, CM गहलोत का केंद्र पर आरोप Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को फिर कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण के लिए राजस्थान को केंद्र सरकार से पर्याप्त टीके नहीं मिल रहे हैं। सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार से राज्य को पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध करवाने की मांग की है। 

सीएम गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘राज्य में आज टीके की लगभग 70 हजार खुराक बची हैं जो आज लगा दी जाएंगी। टीकों की कमी के कारण आज भी अधिकांश जिलों में टीकाकरण बंद हो गया है। राजस्थान को केन्द्र सरकार से आवश्यकता के मुताबिक टीके नहीं मिल पा रहे हैं, जिस कारण बार-बार टीकाकरण रुक जाता है।’’ 

मुख्यमंत्री ने लिखा है, ‘‘राजस्थान में टीकों की वेस्टेज (बर्बादी) भी नेगेटिव है लेकिन टीकों की कमी के कारण आमजन परेशान है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं केन्द्र सरकार से पुन: निवेदन करता हूं कि राजस्थान को पर्याप्त मात्रा में टीके दिये जाएं, जिससे जल्द से जल्द टीकाकरण का काम पूरा हो सके एवं तीसरी लहर का खतरा समाप्त हो सके।’’

राजस्थान में कोरोना के 71 नए केस मिले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को 71 नये मामले सामने आये जबकि महामारी के कारण प्रदेश में चार और लोगों की मौत हो गयी है। चिकित्सा विभाग ने इसकी जानकारी दी। चिकित्सा विभाग की ओर से रविवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 71 नये मामले सामने आये। 

आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान इस घातक संक्रमण से चार और रोगियों की मौत हुई है, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमण से अब तक 8938 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अनुसार इस दौरान राज्य में 147 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं और प्रदेश में अब 1180 संक्रमित उपचाराधीन हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।