1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Barmer Election Result 2024: बारमेर में कैलाश चौधरी VS उम्मेदराम बेनीवाल VS रविंद्र सिंह भाटी, कौन जीता? यहां जानें

Barmer Election Result 2024: बारमेर में कैलाश चौधरी VS उम्मेदराम बेनीवाल VS रविंद्र सिंह भाटी, कौन जीता? यहां जानें

 Published : Jun 04, 2024 08:00 am IST,  Updated : Jun 04, 2024 10:40 pm IST

Barmer Election Result 2024: राजस्थान के बारमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मेद राम बेनीवाल ने चुनाव जीत लिया है।

कैलाश चौधरी (BJP) VS...- India TV Hindi
कैलाश चौधरी (BJP) VS उम्मेदराम बेनीवाल (Cong) VS रविंद्र सिंह भाटी (IND) Image Source : INDIA TV

Barmer Election Result 2024: राजस्थान के बारमेर लोकसभा सीट पर इस बार काफी दिलचस्प मुकाबला हुआ। कांग्रेस के उम्मेद राम बेनीवाल ने 118176 वोटों के अंतर से चुनाव जीत लिया है। निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी 586500 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि बीजेपी के कैलाश चौधरी 286733 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

2019 में कैलाश चौधरी ने जीता था चुनाव

2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कैलाश चौधरी ने 323,808 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 59.00 % वोट शेयर के साथ 846,526 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मानवेंद्र सिंहको हराया था, जिन्हें  कुल 522,718 वोट (36.74 %) मिले थे। 

2014 कर्नल सोना राम ने जीत दर्ज की थी

2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नल सोना राम ने इस सीट से जीत हासिल की थी। कर्नल सोना राम को 40.09 % वोट शेयर के साथ 488,747 वोट मिले थे। निर्दलयी उम्मीदवार जसवंत सिंह को 401,286 वोट (32.91 %) मिले। कर्नल सोना राम ने जसवंत सिंह को 87,461 वोटों के अंतर से हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।