1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Bulldozer Action in Jaipur Highlights: आज 5 धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर एक्शन, गिराई गई नूरानी मस्जिद, इंटरनेट बंद

Bulldozer Action in Jaipur Highlights: आज 5 धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर एक्शन, गिराई गई नूरानी मस्जिद, इंटरनेट बंद

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Updated : Jun 08, 2026 03:45 pm IST

Bulldozer Action in Jaipur LIVE: जयपुर में आज हो रहे इस बुलडोजर एक्शन के बाद नंदपुरी अंडरपास के पास लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा। नंदपुरी से जगतपुरा तक सीधा रूट शुरू होगा। चौड़ीकरण से 50 कॉलोनियों कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

गिराई गई मस्जिद- India TV Hindi
गिराई गई मस्जिद Image Source : PTI

राजस्थान के पिंक सिटी जयपुर में आज एक बार फिर बुलडोजर एक्शन हो रहा है। मालवीय नगर के नंदपुरी अंडरपास के पास प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है। नूरानी मस्जिद को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गयी है। पूरे इलाके की लाइट बंद करा दी गई है। हर घर की छतों पर पुलिस का कड़ा प्रहरा है।

जयपुर में आज 5 धार्मिक स्थलों को हटाया जा रहा है। बुलडोजर एक्शन के दौरान शहर का माहौल ना खराब हो। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। शहर में 3 हजार से ज्यादा पुलिस के जवान तैनात किया गया है। साथ ही 9 जून रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

Bulldozer Action in Jaipur LIVE:

Auto Refresh
Refresh
  • 9:53 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    RAC की 12 कंपनियां की गईं तैनात

    बुलडोजर एक्शन को लेकर जयपुर के कई इलाकों में तीन हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। RAC की 12 कंपनियां तैनात की गईं हैं। ड्रोन और CCTV कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील इलाकों में खास निगरानी रखी जा रही है। 

  • 8:59 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    जयपुर के इन 5 धार्मिक स्थलों पर चल रहा बुलडोजर

    जयपुर में आज 5 धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर एक्शन हो रहा है। इसमें नंदपुरी में 1 मस्जिद और 1 मजार पर बुलडोजर चलेगा। साथ ही एक सत्संग भवन और 2 मंदिर पर भी कार्रवाई होगी।

     

  • 8:38 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सर्विस सस्पेंड

    आज शहर में हो रही बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई के चलते प्रशासन को आशंका है कि सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित प्लेटफॉर्म्स के जरिए अफवाहें फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा सकती है। इसके लिए शहर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स  की सर्विस को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

     

  • 8:34 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    नूरानी मस्जिद के आधे हिस्से को तोड़ा गया

    नंदपुरी इलाके की नूरानी मस्जिद के आधे हिस्से को तोड़ दिया गया है। इसे अवैध अतिक्रमण माना गया था। मस्जिद के आसपास के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है। यहां की सड़क चौड़ी होनी है। जयपुर के आज कुल 5 धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर गरज रहा है।

     

     

  • 8:19 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    JDA कर रही ये कार्रवाई

    जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है। कानून-व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। स्थानीय स्तर पर लोगों से शांति बनाए रखने की खास अपील की गई हैं।

  • 8:17 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    शहर भर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

    आज हो रहे इस ध्वस्तीकरण अभियान को लेकर जयपुर में कल रात 12 बजे तक इंटरनेट सर्विस सस्पेंड कर दी गई है। बल्क SMS और इंटरनेट मैसेजिंग पर रोक लगा दी गई है। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सर्विस सस्पेंड की गई है। जरुरी सरकारी और इमरजेंसी सेवाओं को छूट दी गई है। शहर भर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस को तैनात किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।